Sunday, October 6

ढाई किलो चरस के साथ भारतीय नागरिक वीरगंज में गिरफ्तार!

हेरोइन, चरस व गाँजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

रक्सौल।(vor desk)।पँचायत चुनाव को ले कर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल की पुलिस भी बॉर्डर पर अलर्ट है।इस क्रम में वीरगंज के इनरवा पुलिस चौकी ने जाँच के दौरान ढाई किलो चरस के साथ भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।वही अन्य अभियान के तहत हेरोइन व गांजा के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वीरगंज जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया कि बीरगंज से साईकल से लौट रहे रक्सौल के नौका टोला निवासी 65 वर्षीय रामबालक साह को जांच के दौरान शरीर मे बाँध कर रखे हुए 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। जबकि अन्य जाँच में हेरोइन व गाँजा के साथ अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें नेपाल के परवानीपुर निवासी 31 वर्षीय भोला साह, मकवानपुर निवासी 20 वर्षीय संजय बनियाँ, पर्सा जिला के 20 वर्षीय निवासी विकास साह व 28 वर्षीय जितेंद्र साह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!