Saturday, September 21

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में निधन,देश मे शोक!


नई दिल्ली/रक्सौल।(vor desk )।देश के पूर्व के वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। कई दिनों से उनकी सेहत नाजुक बताई जा रही थी।दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था।वहां वरिष्ठ चिकित्सक उनका उपचार करते आ रहे थे।इलाज के क्रम में शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित अरुण जेटली का पिछले साल मई में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। किडनी के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे थे। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके थे। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके थे।
इधर,पूर्व मंत्री जेटली के निधन से देश में शोक छा गया है।उनके निधन पर सीमावर्ती रक्सौल में भी शोक संवेदना व्यक्त की गई है।भाजपा सांसद डॉ0 संजय जायसवाल,विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह,कृषि मंत्रालय में विदेश हिंदी सलाहकार समिति सदस्य सह क्षेत्रीय भाजपा नेता अर्जुन भारतीय,सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,जद यू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिन्हा,भाजपा के रक्सौल इकाई जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिन्हा,राजकुमार गुप्ता,एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,भाजपा नेत्री पूर्णिमा भारती, विद्यायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद,भाजपा नेता शंभु चौरसिया,ओम ठाकुर,प्रो0 वीरेंद्र पटेल समेत सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद आदि ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

उधर,भारतीय जनता पार्टी रक्सौल जिला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के लोकप्रिय नेता अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके निधन से केंद्रीय राजनीति में जो रिक्तता आई है उसकी पूर्ति करना भविष्य में असंभव है।मौके पर भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी सह भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह , इंजीनियर जितेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे , सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत,भाजयुमो जिला महामंत्री इंजीनियर प्रवीर रंजन, सामंत जोशी, प्रभात कुमार बरनवाल ,मनकेश्वर कुमार ,पिंटू गिरी, उदय कुमार सिंह, मनोज शर्मा ,कनैहया सर्राफ,राकेश रंजन वर्मा, श्रीराम शर्मा,सुमित कुमार, संतोष कुमार आदि ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!