Saturday, September 21

बीरगंज पुलिस ने 2 हजार के कुल ₹ 1 लाख 90 हजार भारतीय जाली नोट के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा!

 

-जम्मू कश्मीर प्रकरण के बाद बौलझलाये पाक के खुफिया एजेंसी आईएसआई की नेपाल में गतिविधियां तेज

-नेपाल में प्रतिबंधित पांच सौ रुपये के कुल ढाई लाख रुपये के साथ पकडे गए भारतीय पर कार्रवाई शुरू

रक्सौल।(vor desk )।नेपाल पुलिस ने बीरगंज बॉर्डर पर दो लोगों को 1 लाख 90 हजार रुपये भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।बरामद किए गए सभी नोट 2 हजार रुपये के हैं।दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ाव होने के संकेत मिले हैं।बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर प्रकरण से बौखलाए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने नेपाल में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है।

बीरगंज पुलिस ने उक्त जाली भारतीय जाली की खेप को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बरामद किया है।पकड़े गए लोगों में नेपाल में पर्सा जिला के बहुदरमाइ नगरपालिका वार्ड 2 के बैरिया विर्ता निवासी 24 वर्षीय दिलिप साह व वीरगन्ज महानगरपालिका वार्ड 2 छपकैया निवासी 48 वर्षीय जमील अख्तर शामिल हैं।उनके पास स्व दो हजार के कुल 95 अदद भारतीय नक्‍कली नोट यानी कुल 1 लाख 90 हजार नक्‍कली भारतीय रुपया बरामद किया गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी सोमेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों बीरगंज से रक्सौल पैदल जा रहे थे।इसी क्रम में गुप्त सूचना पर बीरगंज के इदगाह चौक पर उन्हें नियंत्रण में ले कर जांच की गई।जिसमें उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया की बरामद भारतीय जाली नोट उच्च क्वालिटी के हैं।उन्हें हिरासत में ले कर जांच पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बीरगंज से ही गुरुवार को 2 लाख 50 हजार रुपये अवैध भारतीय नोट के साथ बिहार के लाल गंज अंतर्गत खँजहाँ चौक निवासी मिथिलेश कुमार को पकड़ा गया था।इनके पास से बरामद सभी 500 के नोट नेपाल में प्रतिबंधित है।उक्त गिरफ्तारी बीरगंज के इनर्वा स्थित शंकराचार्य गेट के पास हुई थी।

उन्होंने बताया कि दोनों मामले के सामने आने के बाद गहन जांच की जा रही है।इसमे कई अहम सुराग मिलें हैं।जाली नोट  ने नेपाल व भारत के कई कारोबारीयों व सफेदपोशों के नामों का खुलाशा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!