Saturday, September 21

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कोविड टिकाकरण का किया मुआयना, गाइड लाइंस की उड़ी धज्जियां!

रामगढ़वा/सुगौली।(vor desk)।कोविड टिकाकरण को ले कर शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने सुगौली व रामगढ़वा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।और टिकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ टिकाकरण में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया।

देश मे दूसरे चरण के कोविड वेब के मद्देनजर बिहार में भी सतर्कता शुरू है। स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।सार्वजनिक तौर पर होली मिलन समारोह पर रोक लगा दी गई है।स्टेशनों पर कोविड की जांच की जा रही है।मास्क नही पहनने वालो पर सख्ती के साथ जुर्माना की कवायद जारी है।

लेकिन,इस औचक निरीक्षण के दौरान डॉ0 संजय जायसवाल के सामने ही कोविड गाइड लाइंस की धज्जियां उड़ती रही।यहां तक कि सुगौली के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहनी तक ने मास्क नही लगाया था। अधिकांश कार्यकर्ताओं की भी यही हालत थी।यही नही इस दौरान सोशल डिस्टेंस की भी खूब धज्जियां उड़ी।

हालांकि,इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सचेत भी किया।बावजूद, स्थिति यथावत रही।जबकि, जिले में भी कोविड का कहर बढ़ रहा है।

इस बीच,उन्होंने अस्पताल के सुगौली व रामगढ़वा में विधि व्यवस्था की जानकारी ली। और आवश्यक निर्देश भी दिए।

भाजपा नगर मंडल के द्वारा ‘सेवा ही संगठन’के नारे के साथ लगाए गए कोविड-19 वैक्सीन टीका का पंजीयन हेल्प डेस्क का भी उन्होंने मुआयना किया।यहां भी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई।

अस्पताल में कोविड 19 वैक्सीन के बारे में सुगौली पीएचसी प्रभारी दिवाकान्त मिश्र व रामगढ़वा में पीएचसी प्रभारी डॉ0 प्रहस्त कुमार से लिया।साथ ही वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।

इस क्रम में पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी ने को-वैक्सीन के टीके लगवाए।साथ ही अन्य का टिकाकरण हुआ,जिसका प्रदेश अध्यक्ष ने जायजा लिया और टिका लेने के बाद स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछ ताछ की।जिसमे किसी ने कोई समस्या नही बताई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी टिका पूर्ण रूप से सुरक्षित है।मोदी सरकार जो भी वादा करती है उसे पूरा करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव में सूबे में सभी लोगो को निःशुल्क वैक्सिन देने का वादा किया गया था।जिसका लाभ आज सभी को मिल रहा है। राज्य व केंद्र सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने रामगढ़वा प्रखंड में स्वयं बुजुर्गो का www.cowin.gov.in और एप्लीकेशन के माध्यम से टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया।

खुद पेशे से चिकित्सक डॉ0 संजय जायसवाल ने मौके पर टीका लेने वाले और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कहा कि देश के समस्त नागरिको को टिका देने का लक्ष्य है,जिसे पूरा करने में सरकार जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!