Saturday, September 21

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा नारा-‘बहुमत से बनेगी मोदी सरकार,सीट मिलेगा चार सौ पार!’

मंत्री प्रमोद कुमार ने कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो को बताया देश को खंडित करने वाला!
*********************
नही पहुच सके बिहार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ,मंत्री रणधीर भी हुए देर से शरीक
***********************
रक्सौल।( Vor desk )। भेलाही के नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय में रक्सौल विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन जदयू मंडल अध्यक्ष विश्वजीत पटेल ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव भारत को विकसित,समृद्ध एवं गौरवशाली बनाने का चुनाव है।देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के पक्ष में आंधी चल रही है।सौ में अस्सी वोटर मोदी सरकार के पक्ष में है।इस चुनाव में एनडीए 400 पार सीट ले कर बहुमत से सरकार बनाएगी।उन्होंने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस का ‘मेनिफेस्टो’ आतंकवाद व देशद्रोह के पक्ष में है।यह भारत को खंडित करने वाला मेनिफेस्टो है।उन्होंने कहा कि बार बार काठ की हाडी चूल्हे पर नही चढ़ती।उन्होंने आरोप किया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है।उसकी पोल खुल चुकी है।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो 70 सालों में खाता नही खुलवा सकी।वो रुपये कहाँ से देगी? उन्होंने कहा कि यह गम्भीर और चुनौती पूर्ण चुनाव है।यह चुनाव जाती,बिरादरी,धर्म,मजहब से ऊपर उठ कर देश के सम्मान के पक्ष में है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुख बन कर वोटरों को जागरूक करें।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को बताया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव में विरोधियों को कैसे मात देना है इसका मूलमंत्र भी बताया।
मंत्री द्वय ने अपील किया कि 17 April को डॉ0 संजय जायसवाल के नामांकन के लिए पहुचें।और आगामी 12 मई को होने वाले चुनाव में पहले मतदान,फिर जलपान और उसके बाद कोई काम करें।
इस दौरान एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने और मोदी सरकार की उपलब्धियों के को गिनाया और यह वादा किया कि इस अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल का विकाश करना हमारी प्राथमिकता में है। साथ ही बताया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अगला 5 साल आर्थिक उदारीकरण एवं औधोगिक क्रांति का साल होगा। बिहार के रक्सौल सहित सीमाँचल क्षेत्र विकाश और औद्योगिकरण की नई गाथा लिखेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार सिन्हा, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष भुवन पटेल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्रालय में हिंदी सलाहकार अर्जुन सिंह भारतीय , लोकसभा चुनाव प्रभारी सुनील मणि त्रिपाठी, रक्सौल विधानसभा प्रभारी ई० जितेन्द्र कुमार , भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,महामंत्री प्रदीप सर्राफ, जिला प्रवक्ता गुडडू सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष दुबे, जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव सन्नी पटेल, मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष रामजस सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेन्द्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, किशोरी पटेल, जदयू महादलित मण्डल अध्यक्ष मोती बैठा, रामजीवन बैठा, बैद्यनाथ गिरी, जियावुल हक, प्रवीर रंजन, पूर्व मुखिया शत्रुध्न सिंह, बच्चा गिरी, आलोक प्रसाद नट, मदन मुखिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम, पूर्व मुखिया अजय पटेल, दीपक कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार, राम शर्मा, मुकेश कुमार, शैलेन्द्र गुप्ता, आस मोहम्मद, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!