Sunday, September 22

आरपीएफ व सामाजिक संगठन ने रक्सौल स्टेशन पर लॉक डाउन में फंसे लोगों को कराया भोजन!

रक्सौल(vor desk)।मानवता जिंदा है।तभी तो लॉक डाउन में फंसे बेसहारा व मजबूर लोगों को भोजन मिल रहा है। रक्सौल स्टेशन परिसर में विभिन्न जगहों के लोग लॉक डाउन में फंसे होने के कारण शरण लिए हुए हैं।उनकी मदद को आरपीएफ के इंस्पेक्टर राज कुमार आगे आये और सामाजिक संगठनों की मदद से दर्जनों लोगों को भोजन कराया।खुद उन्होंने भोजन भी परोसा।उनका कहना है कि यह हमारा कर्तव्य है कि स्टेशन पर शरण लेने वाले किसी को भूखा नही सोने दें।

इसी क्रम में रविवार को रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से भूखे मजदूरों के लिए खादय सामग्री उपलब्ध कराया गया। ट्रस्ट संचालक श्री रवि मस्करा ने बताया कि रक्सौल स्टेशन पर पिछले कई दिनों से कटिहार के 30 मजदूर लॉकडाउन में ट्रेन नही चलने के कारण फंसे हुए हैं। श्री मस्करा ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर राज कुमार के द्वारा ट्रस्ट को सूचना मिली।इसके बाद उन्हें भोजन कराया गया।ट्रस्ट के संचालक रवि मस्करा ने तत्काल उन सभी मजदूरों को राहत के लिए, मीठा चूड़ा उपलब्ध कराया। साथ ही सुबह से उनको चावल दाल वगैरह उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।इसमे मोहम्मद अब्दुल के साथ साथ आरपीएफ के सिपाही एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।इधर,मस्करा ट्रस्ट द्वारा शहर के अन्य जगहों पर फंसे लोगों को भी भोजन कराया गया।तथा हजारीमल हाई स्कूल में बने आपदा राहत केन्द्र में भी चिवड़ा मीठा का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!