Sunday, September 22

शारदा कला केंद्र व राइज संस्था द्वारा लड़कियों के आत्मरक्षार्थ कराटे ट्रेनिंग शिविर का आयोजन!

रक्सौल।(vor desk )।शहर के शारदा कला केंद्र व रिस्पॉन्सिबल इंडिविजुअल्स फॉर सोशल एंपॉर्मेंट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शांति निकेतन आदर्श विद्यालय के प्रांगण में कराटे शिक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे पड़ोसी देश नेपाल से आये कराटे शिक्षक राजन कुमार, रवि यादव, राजकुमारी, शमशाद अहमद अंसारी के द्वारा कराटे सिखाया जा रहा है। उक्त आयोजन केवल लड़कियों के लिए है जो निः शुल्क कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए शारदा कला केंद्र के संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए इस तरह का आयोजन किया गया है। जिससे कि यह कराटे शिक्षा ग्रहण कर लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं कर सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण आज से आने वाले करीब 4 रविवार को कराया जाएगा। वही बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कराटे शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ का भी ख्याल रखना जरूरी है। क्योंकि यह सब तभी इस्तेमाल किया जा सकता है जिस समय आपका शरीर तगड़ा हो। इसलिए आप लोगो से आग्रह है कि आप लोग अपने तंदुरुस्ती का ख्याल रखेंगे। मौके पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय के प्राचार्य साइमन रैक्स अभिभावक सोनू काबरा, ज्योति शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!