Sunday, September 22

रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में आर्यभट्य गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित!


रक्सौल।(vor desk )।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देश पर गुरूवार को शहर के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में आर्यभट्टय गणित चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग आठ, नव व दस से चयनित कुल 109 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का नेतृत्व कर रहे प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के अंदर गणित की सामान्य जानकारी की जांच करने के लिए बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में शामिल बच्चों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को रिजनल स्तरीय परीक्षा के लिए नामित किया जायेगा। परीक्षा को सफल बनाने में उप प्राचार्य सर्वेश कुमार पाण्डेय, शिक्षक दिलीप कुमार कुशवाहा, एन के एम शुक्ला, संजय कुमार, प्रभात रंजन मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!