Sunday, September 22

विधायक डॉ0 अजय सिंह ने किया नगर भ्रमण,व्यापारियों व आमजनों को दी शुभकामनाएं!


रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक सह राज्य के पर्यटन उद्योग समिति के सभापति डॉ0 अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को नगर भ्रमण किया।रक्सौल बाजार में भ्रमण के दौरान उन्होंने व्यापरियो व आम जनों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान अपने शुभकामना संदेश में डॉ0 अजय सिंह ने कहा है कि छठ पर्व हिंदुओ के लोक आस्था का महापर्व है।

तमाम प्रदेश वासियों को मेरी शुभकामनाएं हैं। विधायक डॉ अजय ने कहा कि मेरी कामना है कि छठ पर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि लाये ।छठ मैया की कृपा से राज्य व देश की तरक्की हो।खुशहाली आए।नगर भ्रमण में उनके साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता,रक्सौल के नगर अध्यक्ष भैरव गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह,भाजपा के रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष रामयश सिंह,आदापुर मण्डल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद,पूर्णिमा भारती,शिव पूजन प्रसाद समेत ,गणेश धनोठिया,बबलू केशरीवाल,अशोक मधुकर,कमलेश कुमार,रामजी प्रसाद,चन्दन गुप्ता,अशोक सिंह,अरुण गुप्ता,सुरेंद्र सिंह,संजय सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!