Sunday, September 22

नही रहे पत्रकार धनंजय मिश्र के पिता व मानस मर्मज्ञ पण्डित प्रेम चन्द्र मिश्र,श्रद्धाजंली का तांता

रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के हिन्दुस्तान दैनिक के संवाददाता धनंजय मिश्र के पिता 78 वर्षीय पंडित प्रेम चंद्र मिश्र का निधन रविवार की देर संध्या अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनके पैतृक गांव रामगढ़वा मौजे में हो गया। वे मानस मर्मज्ञ एवं एम ए उतीर्ण थे।
साथ ही क्षेत्र में उनकी पहचान शांत, सौम्य एवं शालीनता की प्रतिमूर्ति के रूप में होती है।
उनका अंतिम दाह संस्कार सोमवार को करीब दस बजे दिन में हो गया।
उनको मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अजय कुमार मिश्र ने दिया।
वे अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
इधर उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
तथा शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर जारी है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, रामचन्द्र सहनी, राजू तिवारी, पूर्व मंत्री सगीर अहमद, पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र, राजन तिवारी, रामप्रीत राय, राजद नेता ओमप्रकाश सहनी, सुरेश यादव, रामबाबू यादव, पूर्व प्रमुख म0 असलम, रीता देवी, प्रमुख मुन्ना सिन्हा सहित कई राजनीतिक दलों के नेता एवं मीडिया के साथी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!