Saturday, September 21

सुगौली से रक्सौल तक निकली 30किलो मीटर की तिरंगा यात्रा,भाजपा ने किया-‘हर घर तिरंगा लहराने’ की अपील!

रक्सौल (vor desk)।’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला रक्सौल में मंगलवार को भाजयुमो द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित हुई।करीब30किलो मीटर की यह तिरंगा यात्रा सुगौली से चलकर रक्सौल में समाप्त हुई।इस दौरान बाइक पर सवार सैकड़ो कार्यकर्ता विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे गीत के साथ वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रक्सौल पहुंचने के बाद कोईरिया टोला स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी अखिलेश सिंह ,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता,भाजपा के रक्सौल जिलाध्यक्ष अशोक पांडे,भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष दुबे,भाजयुमो अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ पिंटू गिरी ,भाजपा नेता गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अजय पटेल,भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ आदि ने आह्वान किया की 15अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराएं। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है। ये यात्रा 13 से 15 अगस्त तक पूरे बिहार में चलेगा। इस दौरान पार्टी के नेता स्वतंत्रता सेनानियों के घर तक जाएगी। उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।


मौके पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी और पूर्व एम एल सी बबलू गुप्ता आदि ने बांग्लादेश के मुद्दे पर कहा कि वहां हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। हत्याएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं पर I.N.D.I.A गठबंधन के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। यही नहीं कोलकाता में हुए रेप और मर्डर मामले पर भी इनकी जुबान नहीं खुल रही है। ये डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा। देश की जनता इन्हें बखूबी पहचान गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!