Saturday, September 21

वीरगंज पुलिस ने 2लाख19हजार के प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ एक भारतीय को किया गिरफ्तार

रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में 500रुपए का नोट प्रतिबंधित है।रखना कानूनन जुर्म।बावजूद लोग इसे ले कर नेपाल में आवाजाही करते हैं और पकड़े जाने पर जेल की हवा खाते हैं।ऐसे ही एक मामले में नेपाल पुलिस ने वीरगंज के रजत जयंती चौक से 2लाख19हजार रुपए भारतीय रुपया के साथ एक भारतीय नागरिक अनिल कुमार को हिरासत में लिया  है।बरामद रकम में 500का 438 नोट शामिल है,जो नेपाल में प्रतिबंधित है। एसपी कुमोद ढुंगेल ने बताया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के घोड़ा सहन  निवासी  दीनानाथ प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है  मामले में जांच और कानूनी करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!