Sunday, July 7

नए भारतीय कानून नीति के बारे में पुलिस अधिकारियों ने किया जागरूक!

रक्सौल।(vor desk)। आज से आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए है। जिसको लेकर रक्सौल थाना,हरैया थाना,रेल थाना में जागरूकता पाठशाला आयोजित हुआ। रक्सौल थाना में इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा के नेतृत्व में जन जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, समाजसेवी लोग शामिल होकर नए कानून के बारे में जाना।

संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने कहा कि अब कानून सख्त हो रहे हैं इसलिए हमे कानून के दायरे में रहकर ही काम करना हैं क्योंकि अब आईपीसी नहीं रही बल्कि भारतीय न्याय संहिता हो गई है।इसमें राज्य द्रोह को राष्ट्र द्रोह के रूप में जाना जायेगा।अब BNS लागू हो रहा हैं। हम सब को उसका पालन करना हैं और अपने जानने वालों को समझाना हैं कि अब कानून सख्त हो गया हैं, अपन को किसी से झगड़ा नहीं करना हैं।

हरैया ओपी प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि नए कानून के आ जाने से मुकदमे जल्द सलटेंगे। बार-बार तारीख का इंतजार नही करना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सभी लोग नए नियम के बारे में जान जाएं।

रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने रेलवे प्लेटफार्म पर आयोजित पाठशाला में कहा कि नए कानून के तहत अपराधिक मामले में भगोड़े अभियुक्त के अचल संपत्ति के साथ चल संपति भी कुर्क की जायेगी।फरार रहने पर भी मुकदमा चलेगा।

दरअसल आज एक जुलाई से देश में आईपीसी सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय लागू हो रहे हैं। नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे और तारीख पर तारीख के दिन टल जाएंगे।

तीन नए आपराधिक कानूनों में कानून की यह संहिताएं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) हैं। नए कानूनों में कुछ धाराएं हटा दी गई है, तो कुछ नई धाराएं जोड़ी गई हैं।

मौके पर एसआई प्रकाश कुमार, संजीवन पासवान, एकता सागर सहित वार्ड पार्षद रवि गुप्ता,स्वच्छ रक्सौल के रंजित सिंह,, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ,अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया मदन प्रसाद,जेडीयू नेता मोहम्मद एहतेशाम, सरपंच लक्षमण प्रसाद, पार्षद जीतेन्द्र दत्ता, पूर्व सरपंच अमीरुल हसन, प्रेम गुप्ता, अजीत पासवान, मुखिया रामनारायण राय, पन्नालाल राय के साथ अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!