Tuesday, July 2

कांग्रेस ने इमरजेंसी लगा कर संविधान पर आघात पहुंचाने का काम किया:अखिलेश कुमार सिंह

रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला रक्सौल की ओर से आदापुर में आपातकाल की 49 वीं वरषी पर आयोजित काला दिवस के अवसर पर आम जनों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी इंडी एलायंस के लोगों ने हमेशा ही संविधान पर लगातार प्रहार कर उसे आघात पहुंचाने एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूल भावना को क्षत विछत करने का काम किया है। 25 जून 1975 की 12:00 बजे रात में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल थोप कर प्रेस संविधान न्यायपालिका यहां तक की आम आदमी के मौलिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने का काम किया था। 25 जून 1970 की रात बिजली काट दी गई थी ताकि कल होकर के बाजार में अखबार ना आ सके। देश में करीब 1लाख40 हजार लोगों को जेल में बंद कर दिया गया जिसमें से 22 लोगों की निर्मम मौत हो गई। न्यायपालिका मौलिक अधिकारों के उल्लंघन या संसद में परित किसी बिल के खिलाफ सुनवाई नहीं कर सकती थी। किसी भी अखबार वाले को सरकार के खिलाफ कुछ भी लिखने का अधिकार नहीं था। आम आदमी पर जुल्मों सितम का इंतहा हो गया था। श्रीमती गांधी ने संविधान में 38 वां 39 वां 40 वां 41 वां एवं 42 वां संशोधन कर आम आदमी के अधिकारों न्यायपालिका के अधिकारों राज्यों के अधिकारों को सीमित कर दिया। कांग्रेस ने अब तक संविधान में 75 संशोधन किए हैं और 90 बार आर्टिकल 356 का प्रयोग कर राज्यों की चुनी हुई सरकार को असंवैधानिक रूप से गिरने का काम किया है।
श्री सिंह ने कहा कि आज भी कांग्रेस और उसके सहयोगी उसे ढर्रे पर चल रहे हैं।आज देश के अंदर झूठा प्रचार एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है। जब उनके पक्ष में निर्णय हो जाए तो यह चुप रहते हैं और अगर निर्णय उनके खिलाफ जाता है तो संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का काम करते हैं। चुनाव जीतने के बाद यह चुप रहते हैं हारते हैं तो ईवीएम को दोषी ठहराते हैं। राहुल गांधी तो भारत के बाहर भी जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं और दुनिया के अन्य देशों को भारत में दखल देने की बात करते हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में संविधान की धज्जियां उड़ा कर ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर मुसलमान को आरक्षण दिया गया। पश्चिम बंगाल में रोज कानून एवं संविधान की धज्जियां उड़ाकर विरोधियों का दमन किया जा रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि वस्तुत संविधान और आरक्षण भाजपा के कारण ही सुरक्षित है वरना कांग्रेस को जब-जब अवसर मिला है संविधान को बदलने और तोड़ने करने का साथ है आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करने का काम किया है। कार्यक्रम में गुड्डू सिंह ,मनीष दुबे ,लाल बाबू सिंह ,नितेश पटेल आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!