Sunday, July 7

नेपाल के छेंका समारोह से लौट रहे एक ही गांव के दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत!

रक्सौल ।(vor desk)।रामगढ़वा में हुई सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर सुनते ही रामगढ़वा के पिपरपाती गांव में कोहराम मच गया है। दोनों युवक छेका कार्यक्रम में शामिल होकर नेपाल से रामगढ़वा लौट रहे थे। जिनकी रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर शिव शक्ति मिल के समीप एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इनकी पहचान पिपरपाती गांव निवासी स्वर्गीय राम अयोध्या प्रसाद के पुत्र राजू प्रसाद और राजेश्वर प्रसाद के पुत्र विकास कुमार प्रसाद के रूप में की गई है। दोनों गांव के ही कन्हैया प्रसाद के घर में आयोजित एक छेका कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल गए हुए थे। कन्हैया प्रसाद नेपाल में ही रहते हैं और वहीं पर छेका का कार्यक्रम भी आयोजित था ।इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दोनों युवक वापस एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो वह इसके चालक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। दोनों शव को को रामगढ़वा पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। मृतक राजू प्रसाद को दो लड़का व एक लड़की है और सभी नाबालिग हैं।वहीं विकास कुमार प्रसाद को भी तीन नाबालिक लड़के हैं। एक ही गांव में एक साथ दोनों युवको की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। यह सड़क दुर्घटना किस वजह से हुई है इसकी पुलिस पता लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!