Sunday, September 22

पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत, रक्सौल चुनाव कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल नगर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक सभा का आयोजन करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

रक्सौल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार भाजपा का सितारा आज हमसे ओझल हो गया। उनके संघर्षों की बदौलत बिहार से जंगलराज का सफाया हुआ। बिहार भाजपा के मुख्यालय सह प्रभारी ई. जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 2005 से NDA की सरकार सत्ता में आयी और जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री बने ।तब सुशील मोदी के बेहतर वित्तीय प्रबंधन में बिहार का बजट 10 गुना बढ़ा। सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार से जंगलराज की समाप्ति हुई। मौके पर मनोज सर्राफ, रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, पप्पू जी, विन्ध्याचल पासवान, भोला साह, प्रेम गुप्ता, मदन पटेल, विजय कुशवाहा, अभिषेक बरनवाल, मुन्ना कुमार, अनिल जोशी जी, प्रभात बरनवाल, हिमांशु अग्रवाल, देशबंधु गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा देवी, संगीता देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!