Sunday, September 22

खतरे में है देश का लोकतंत्र और संविधान,इंडिया गठबंधन के पक्ष में है लहर: शकील अहमद खान


रक्सौल।(vor desk)।कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने सोमवार की संध्या रक्सौल में पूर्व मंत्री स्व सगीर अहमद के जहीर हाउस स्थित आवास पर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को अधिनायकवाद
की इस सरकार से देश की जनता त्रस्त है।देश , समाज और सरकार सिद्धांत से चलता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि केन्द्र की सरकार चला रहे लोग सिद्धांत हीन है।स्थिति यह है कि हमारे देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। इन्हीं मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में 39 सांसद एनडीए के जीतकर आये थे। लेकिन पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री जी ने कभी भी बिहार के विकास के लिए इन सांसदों के साथ बिहार को स्पेशल पैकेज देने की बात हो या स्मार्ट सिटी के विकास की बात हो या अन्य समस्याओं के समाधान की बात को एक भी बैठक तक नहीं की।
कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में हवा बह रही है।

उन्होंने इस दौरान पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी के समर्थन में जनसंपर्क करने के बाद पत्रकारों से कहा कि नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या हो चाहे कोई अन्य समस्या मोदी जी ने जो वादे किये थे वे सभी वादे फेल है। पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी पन्द्रह साल से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे है। लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया है। जिससे इस बार के चुनाव में जनता ने इनको बदलने का मूड बना ली है।
मौके पर प्रेस वार्ता में मुमताज अहमद, ब्रजभूषण पांडेय, प्रो अखिलेश दयाल, मनोरंजन तिवारी, इम्तियाज अहमद, मुक्ति नाथ झा, ई अरशद अहमद, रामनिवास भारती, रोमा खान, सैफुल आजम, सौरंजन कुमार, मुबारक अंसारी ,सुनील कुशवाहा आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!