Monday, September 23

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गांधीवादी राज गोपाल पीवी का रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत,कहा-गांधी और बुद्ध के विचारों से ही आएगी दुनियां में शांति!

रक्सौल।(vor desk)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गांधीवादी पी.वी राज गोपाल 13 फरवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर्म भूमि रक्सौल पहुंचें। जहां राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्य समेत 2 सौ गांधीवादी जुटें। रक्सौल में उनका स्वागत किया गया। साथ ही सामाजिक संगठन सद्भावना के तत्वाधान में’ महात्मा गांधी :के संदर्भ में’ प्रासंगिता पर एक गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पी.वी. राजगोपाल मौजूद रहे।रक्सौल के आर्य समाज परिसर में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री पीवी ने कहा कि हमारी पद यात्रा महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण को नमन कर बुद्ध की धरती तक बढ़ेगी।चंपारण सत्याग्रह की पवित्र भूमि है, जिससे दुनियां को प्रेरणा लेने और सीखने की जरूरत है।जिस तरह हिंसा के प्रयोग से जल,जमीन,जीवन आम लोगों से छीन रहे हैं,उसके विरुद्ध यह यात्रा एक शुरुवात है,जो दुनियां में बदलाव लाएगी।
उन्होंने 14फरवरी को गांधी की कर्म भूमि के अभिन्न हिस्सा और अंतर्राष्ट्रीय नगरी रक्सौल से बुद्ध की भूमि नेपाल के लिए होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने और दुनियां को व्यापक संदेश देने पर जोर देते हुए कहा कि अहिंसा के मुहिम को मजबूत बनाना होगा।इसी बूते दुनियां में शांति ,सद्भाव ,भाईचारा ,प्रगति कायम हो सकती है।गांधी और बुद्ध ने अहिंसा का मार्ग दिखाया।आज दुनियां को इसे आत्मसात करने की जरूरत है।
दुनियां में जिस तरह से हिंसा,नफरत,शोषण बढ़ा है,वह, अहिंसा के बूते ही दुनियां में शांति,सद्भाव,भाई चारा,तरक्की संभव है।इसके लिए अहिंसा के मुहिम को मजबूत बनाना होगा।हिंसा के बराबर अहिंसा को मजबूत हथियार बनाना होगा।घरों से निकलना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त ने की। कार्यक्रम सामाजिक संगठन ‘सद्भावना के तत्त्वाधान में आयोजित हुआ। अतिथियों का स्वागत सद्भावना के अध्यक्ष डा. मुराद आलम ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश केशरीवाल ने किया। वहीं सेवा निवृत शिक्षक विशंभर प्रसाद, नुरुल्लाह खान ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय भूमि अधिकार मंच के संस्थापक और भूमि अधिकार कर्मी जगत बसनेत, राष्ट्रीय भूमि अधिकार मंच, नेपाल के अध्यक्ष जगत बहादुर देउबा, मनीपुर के प्रखर गांधी वादी, देवन भाई, एकता परिषद के अध्यक्ष रण सिंह परमार,उपाध्यक्ष सह बिहार संयोजक प्रदीप प्रियदर्शी, पूर्वी चंपारण संयोजक श्याम नंदन सिंह, मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभा तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. रामाशंकर प्रसाद, मोहन भाई, रणजीत सिंह, डा. गौतम कुमार, वीर शमशेर पटेल, श्रेयांस कुमार उर्फ बिट्टू कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं आज रात्रि में श्री राजगोपाल का विश्राम रक्सौल में ही होगा। इसके बाद वे वीरगंज जायेंगे, जहां भूमि अधिकार मंच, सत्याग्रह नेपाल समेत अन्य संगठनों के द्वारा जुटे 3 सौ गांधीवादी कार्यकर्ताओं यानी करीब 5 सौ लोग पद यात्रा करते हुए बारा जिला के पथलैया पहुंचे ।फिर बस से काठमांडू के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम से जुड़े नेपाल के जाने-माने गांधीवादी चिंतक व सत्याग्रह संस्था के संस्थापक चन्द्रकिशोर, सामुदायिक आत्मनिर्भर केन्द्र के अध्यक्ष जगत बस्नेत, भूमि अधिकार मंच के जगत देउजा, कल्पना कार्की आदि ने बताया कि भारत के गांधी वादी मित्र जो शांति और संवाद में विश्वास करते हैं, नेपाल के सहयोगी मित्रो के साथ यह पद यात्रा और कार्यक्रम कर रहे हैं, जो बदली परिस्थिति में मानवता और विश्व शांति का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!