Monday, September 23

‘चलो गांव अभियान’ कार्यक्रम सफल बनाने के लिए विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा की बैठक आयोजित!

रक्सौल ।(vor desk)।हरैया स्थित विधायक आवास पर रक्सौल भाजपा विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के अध्यक्षता में की गई।
स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्बंधित करते हुए कहा कि हम ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनता के बीच जाएंगे। उन्हें मजबूत भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण देंगे। सभी बूथ प्रभारी एक-दूसरे बूथों पर प्रवासी बनकर जाएंगें और बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। प्रभारी 24 घंटा तक उनके साथ समय व्यतीत करते हुए केन्द्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेगें। इस दौरान बूथ प्रभारी अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के घर रात्रि विश्राम करते उन्हीं के यहां नास्ता और खाना का भी काम करेगें। मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि देश में विकास के गति को बढ़ाना है तो मोदी सरकार को भारी बहुमत के साथ फिर से लाना होगा। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि देश का सर्वांगीण विकास भाजपा ही कर सकती है। पीएम मोदी सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। प्रदेश मुख्यालय सह प्रभारी ई० जनसंपर्क का बड़ा अभियान है- गांव चलो अभियान। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता करेंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री अजय पटेल,जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, गुड्डू सिंह, जिला मंत्री मनीष दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता, जिला प्रोटोकॉल पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, नितेश पटेल, दिलीप कुशवाहा, मृतुन्जय सिंह समेत विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!