Monday, September 23

बारा जिला में भारतीय युवक अजीत सिंह की हत्या कर फरार शूटर को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला के पचरौता नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड6स्थित लक्ष्मीनिया में चार माह पूर्व भारतीय युवक अजीत कुमार सिंह की हत्या के बाद फरार हो गए शूटर रूपेश कुमार महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वह पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र तिनकोणी वार्ड1सुखलहिया का निवासी है।डीएसपी दधी राम न्योपारने ने बताया की उसे बारा जिला के कलैया वार्ड10से गिरफ्तार किया गया है। वह हाल ही में जिले के विश्राम पुर में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए सुजीत कुमार सिंह के ग्रुप का सदस्य है।
सुजीत अजीत सिंह के साथ ही कलैया स्थित एकता बोर्डिंग स्कूल के प्रिंसिपल रूपेश सर्राफ हत्या कांड का भी आरोपी है।सुजीत और रूपेश दोनो ही पूर्वी चंपारण के तीनकोनी वार्ड1 के सुखलहियां निवासी अजीत कुमार सिंह के हत्या कांड में साथ थे।गैंग पर कब्जा के लिए साजिश के तहत अजीत की हत्या की गई थी। रूपेश हत्या कांड में शामिल होने के संकेत मिले हैं।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!