Monday, September 23

भारत रत्न जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर के सपने को पूरा करने के लिए देश में समानुपातिक भागीदारी जरूरी :प्रमोद राय

रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनाया गया कर्पूरी जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया स्मरण

रक्सौल।(vor desk)। शहर के मुख्य पथ के पुराना बस स्टैंड स्थित कर्पूरी आश्रम प्रांगण में बुधवार को जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम धाम से मनाई गई ।समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत हुई।इस मौके पर पूर्व विधायक स्व.राजनंदन राय के पुत्र व राजद नेता प्रमोद राय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जननायक को भारत रत्न की उपाधि देने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वे दलित,शोषित पीड़ित मानवता की वाणी थे तथा उन्होंने आजीवन शोषित पीडितों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि उनके सपने को पूरा करने के लिए संख्यानुपतिक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।उन्होने कहा कि जननायक उनके पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय राजनन्दन राय के राजनैतिक गुरु थे,जिनके बताए रास्ते पर पूर्व विधायक आजीवन चले तथा स्थानीय गरीबों के उत्तरोत्तर विकास के लिए कार्य करते रहे।श्री राय ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को गुदरी का लाल बताते हुए कहा कि वे दलितों, पीड़ितों,पिछड़ो व कमजोर वर्ग के नेता थे।शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे।सँघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि मेरे पिता के वे राजनीतिक गुरु थे।वे सिसवा के कोन्ही टोला गोली कांड के क्रम में यहां आए और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई थी।उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। श्री राय ने कहा कि शहर में उनके याद व सम्मान में पूर्व विधायक राजनन्दन राय के द्वारा कर्पूरी आश्रम,कर्पूरी मार्किट ,सिसवा में कर्पूरी गोलम्बर बनाया गया।जो उनकी याद को जीवंत करता है।उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का उथान संभव है।राजद नेता मदन प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बहुत ईमानदार नेता थे,जिन्होंने बिहार में आरक्षण लागू किया।

जबकि,सीमा जागरण मंच के स्टेट कॉर्डिनेटर महेश अग्रवाल ने स्व कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि वे सादगी के मूर्ति थे और आज भी अनुकरणीय हैं।

वही,कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल ने कहा कि वे जननायक को भारत रत्न से सम्मानित करना अच्छी बात है लेकिन केंद्र सरकार अगर उनके सपनों के भारत बनाना चाहती है तो पूरे देश में जातीय जनगणना करा संख्यानुपाती भागीदारी सुनिश्चित करने होंगे।तभी उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही, डॉ.मुराद आलम ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक ने बिहार में शोषित और पीडितों के अधिकार के लिए सामाजिक न्याय का फार्मूला दिया।वह आज भी पूरे देश के लिए मॉडल है।इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने से देश को मजबूती मिलेगी। मौके पर मौके पर महेश अग्रवाल, जगत नारायण पटेल,दीपक गुप्ता,मदन प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी, ओम ठाकुर,,डा मुराद आलम,मुनेश राम,सुभाष यादव, चंचल यादव, अनिला तिवारी,बिट्टू प्रसाद,गणेश प्रसाद,राजन कुमार गुप्ता,अवध किशोर यादव,अनिल यादव, अवधेश राय,प्रो अखिलेश दयाल,मनोरंजन तिवारी, कृष्णा यादव,रामाशंकर यादव,पप्पू आलम,ब्रह्म देव प्रसाद,मोहम्मद असलम, ओम प्रकाश दास,प्रमोद गुप्ता शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!