Tuesday, September 24

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर वीरगंज में उकेरी जा रही रामायण से जुड़ी कलाकृति,धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

*वीरगंज कलाकार समाज से जुड़ी लडकिया भी कला कृति उकरेने में दिन रात जुटी

*वीरगंज में पहली बार राम जानकी से जुड़े प्रसंग को दीवाल में उकरेने की पहल

* मेयर राजेश मान सिंह ने दी शाबसी, कहा वीरगंज को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की पहल जारी


रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वीरगंज में रामायण की झलक दिवालो पर देख सकेंगे।यहां प्रभु श्री राम और जानकी एवं उनकी लीला जीवंत मिलेगा,जो ना केवल दर्शनीय होगा,बल्कि,आने वाले दिनों पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा भी मिल सकेगा।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वीरगंज को दुल्हन सा सजाया संवारा जा रहा है,इसमें वीरगंज के घरीहरवा पोखरी एरिया चर्चे में है, जहां,प्रभु श्री राम और राम चरित मानस से जुड़ी कलाकृति  दीवाल पर उकेरी जा रही है।यह कार्य वीरगंज महानगर पालिका के द्वारा कराया जा रहा है,जिसे नेपाल स्तर पर चर्चित संस्था वीरगंज कलाकार समाज की टीम आकार देने में जुटी है।यह कलाकृति न केवल वीरगंज के सौंदर्यीकरण में योगदान देगी,बल्कि,नेपाल समेत भारत और अन्य देशों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को त्रेतायुगीन संस्कृति और श्री राम जानकी के विभिन्न लीलाओं से अवगत कराएगी।इस कलाकृति को जीवंत करने में समाज की 15 सदस्यीय टीम दिन रात जुटी हुई है।

इसमें वीरगंज की कलाकार लडकिया करिश्मा साह,ऋतु कर्ण सेजल कर्ण भी टीम में शामिल है,जो बताती हैं की वे पूरी तन्मयता के साथ इस चित्रकारी में इस लिए जुटी हुई है कि 22जनवरी से पहले कुल 21दीवाल पर कला कृति उकेर लेनी है।हमारा मकसद है कि जब कोई वीरगंज आए तो यहां आ कर प्रभु श्री राम  और रामायण के बारे में जाने की वह क्या है।आज के बच्चे और युवा पीढ़ी को यह कलाकृति प्रेरणा और सभ्यता संस्कृति और राम काल के बारे में शिक्षा देगी।बहुत लोगों को आज भी राम और रामायण के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।यहां खुबसूरती से प्रभु राम के जन्म से  ले कर राज्याभिषेक तक की पूरी गाथा को अलग अलग दीवाल पर उकेरा गया है,जो दर्शनीय है।संस्था के अध्यक्ष मुकेश महतो इंटरनेशनल वाटर कलर सोसाइटी के द्वारा टॉप टेन कलाकार के रूप में सम्मानित हो चुके हैं।पीएम केपी ओली के हाथो मधेश प्रदेश प्रतिभा सम्मान पा चुके हैं।वे बताते हैं की इस कलाकृति की खासियत है कि यह मिथिला पेंटिंग की बजाय भोजपुरी पेंटिंग के रूप में उदाहरणीय होगी।

सचिव संजय गिरी समेत कलाकार रोशन कलवार,सूरज साह आदि ने बताया कि इस अमूल्य कलाकृति के लिए हमने वीरगंज महानगर पालिका से केवल भत्ता और पेंटिंग सामग्री का खर्च लिए हैं,क्योंकि,यह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बनाई जा रही है और इससे वीरगंज में दर्शनार्थियों को रामायण काल की सजीव झलक देखने को मिलेगी।लोग दर्शन के साथ सेल्फी के माध्यम से यादों को सहेज सकेंगे।यह नेपाल में रामायण कला को ले कर अद्भुत और अभिनव प्रयोग है।जो भारत नेपाल की मिली जुली संस्कृति की झलक भी देती है।


मेयर राजेश मान सिंह ने किया निरीक्षण,दी शबासी
वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने रामायण से जुड़ी कलाकृति के चित्रांकन का निरीक्षण किया और वीरगंज कलाकार समाज के टीम का हैहौसलाफजाई करते हुए शाबासी दी।उन्होंने कहा की यह प्रभु श्री राम से जुड़ी यह कलाकृति वीरगंज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उकेरी गई यह कलाकृति भारत नेपाल मैत्री का संदेश देती है,जिसमे सिया राम की झांकी दर्शनीय है।उन्होंने बताया कि मैंने नेपाल के अर्थ मंत्री प्रकाश शरण महत से मिल कर वीरगंज को रामायण सर्किट में शामिल कर वीरगंज के पिपरा स्थित पशुपति नाथ मंदिर,घरी हरवा पोखरी के संरक्षण,संवर्द्धन की मांग की है।साथ ही धार्मिक पर्यटन से इसे जोड़ने पर बल दिया है।(रिपोर्ट: पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!