Tuesday, September 24

वीरगंज में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शराब,मांस मछली बिक्री वितरण पर रोक,जानकी मंदिर ने की मधेश प्रदेश में की सार्वजनिक अवकाश की मांग!


मेयर ने कहा कि जो अयोध्या नही जा रहे उत्सव मनाने वीरगंज आएं वीरगंज

कलैया में भी शराब,मांस पर रोक,जानकी मंदिर के महंत की अपील
रक्सौल।(vor desk)।।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वीरगंज वीरगंज को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है। महा दीप उत्सव समेत कई कार्यक्रम की तैयारी है।इस बीच वीरगंज महा नगर पालिका प्रशासन ने एक अधिसूचना जारी कर 22जनवरी को महा नगर पालिका क्षेत्र में शराब,मांस मछली बिक्री,वितरण ,जीव जंतु का बध को प्रतिबंधित कर दिया है ।इस आशय की जानकारी देते हुए वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने बताया की 22जनवरी को वीरगंज महा नगर पालिका में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।उक्त दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।दीपावली मनाई जाएगी और कार्यक्रम आयोजित होंगे।इसको ले कर वीरगंज को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रोग्राम और महा आरती,प्रसाद वितरण होगा।वीरगंज के घरी हरवा पोखरी स्थित 75 वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्वार कराया गया है,जिसकी भी प्राण प्रतिष्ठा 22जनवरी को ही होगी।ऐसे में इस दिन को ऐतिहासिक और उत्सव के बीच मनाया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने नगर वासियों से घर घर दीप जलाने का आह्वान किया और सीमा क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि रक्सौल समेत सीमा क्षेत्र के जो लोग अयोध्या नही जा रहे हैं,वे वीरगंज आएं और यहां ऐतिहासिक उत्सव में शामिल हों  कर इसे यादगार बनाएं।उन्होंने जानकारी दी कि वीरगंज महा नगर पालिका ने एक आदेश जारी कर  शराब और मांस मछली बिक्री पर रोक लगाई  है,यदि आदेश का उल्लंघन होने की शिकायत मिली तो विधि सम्मत कानूनी कारवाई की जायेगी।

बारा जिला के कलैया में भी रोक की घोषणा


बारा जिला के कलैया उप महानगर पालिका कार्यालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए 22जनवरी को उप महा नगर पालिका क्षेत्र में पशु पक्षी की बिक्री,जीव जंतु का वध,शराब,मांस मछली की बिक्री,वितरण आदि पर रोक लगा दिया है।इसकी सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई है।इसकी पुष्टि करते हुए कलैया के मेयर विनोद प्रसाद साह ने बताया कि मित्र राष्ट्र भारत के अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने नगर वासियों से घर,मुहल्ला में दीप जलाने और उत्सव मनाने की अपील भी की है।


जानकी मंदिर ने किया मधेश प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की मांग

जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के महंत मधेस प्रदेश के मुख्य मंत्री सरोज यादव को एक ज्ञापन दे कर अपील किया है कि मधेश प्रदेश में 22जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाए।महंत राम तपेशर दास ने कहा है कि भारत के माननीय न्यायालय द्वारा संपादित आदेश पर विवाद मुक्त हो यह मंदिर बन रहा है,जिससे दुनिया के हिंदुओं में हर्ष,उल्लास है।मिथिला और अवध की परंपरा,संस्कृति,रिश्ता को देखते हुए माता जानकी के ससुराल में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नैहर जनकपुर समेत मधेश प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित की जाए।साथ ही उन्होंने मधेश प्रदेश वासियों से दीप जलाने और उत्सव मनाने का आग्रह किया ।ताकि दुनियां भर में त्रेता युगीन संबंध का संदेश जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!