Tuesday, September 24

वीरगंज से पद यात्रा करते 10 नेपाली युवक निकले राम जन्म भूमि अयोध्या,प्रभु श्री राम के लिए तोहफे में ले गए धनुष बाण!

10दिन की पद यात्रा के बाद पहुंचेंगे राम मंदिर

रक्सौल।(vor desk)।
नेपाल के वीरगंज से 10 युवाओं का समूह पैदल राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।जय श्री राम,जय श्री राम,सियाराम जय राम जय जय राम जैसे नारों के बीच वीरगंज स्थित श्री गहवा माई मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यह जत्था पद यात्रा पर निकला ।इस दौरान वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह के नेतृत्व में भक्ति मय वातावरण में उन्हे वीरगंज से विदा किया गया।जगह जगह उनका पुष्प वर्षा और जय जयकार से स्वागत हुआ।

वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने फूल माला और मिस्ठान खिला कर किया विदा

वीरगंज के गहवा माई मंदिर प्रांगण में मेयर राजेश मान सिंह ने युवा समूह को दोशाला ओढ़ाने के साथ ही मुंह मीठा करने के बाद यात्रा के सफलता की शुभ कामनाओं समेत उन्हे विदा किया।उन्होंने धनुष बाण को इन युवाओं को सौंपते हुए कहा की नेपाल के युवा
धर्म,संस्कृति के प्रति सचेत हैं।
राष्ट्रीय बजरंग दल के ये युवा समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह पद यात्रा भारत नेपाल रिश्ते में प्रगाढ़ता लाएगी।इनके माध्यम से प्रभु श्री राम से हमारी प्रार्थना है कि पूरे विश्व के साथ भारत, नेपाल सहित मधेश प्रदेश और वीरगंज में शांति समृद्धि आए।
इस मौके पर
गहवा माई मंदिर संचालक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र साह, पूर्व अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता, घरिहर्वा छठ पूजा समिति के उपाध्यक्ष राकेश साह,समाजसेवी राम चंद्र रौनियार समेत विहिप,राष्ट्रीय बजरंग दल ,श्री गहवा माई रथ यात्रा कमेटी के सदस्य गण ,बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ससुराल से धनुष बाण की सौगात

‘राम भक्त ले चला,राम की निशानी..वीरगंज से पद यात्रा पर निकला यह समूह राम के ससुराल कहे जाने वाले नेपाल से राम की निशानी के साथ राम जन्म भूमि की यात्रा पर निकला है।अयोध्या पहुंच कर करीब स्टील का बना 10किलो का तीर धनुष बतौर तोहफा मंदिर में भेंट समर्पित किया जायेगा।

350किलो मीटर की दूरी की पद यात्रा

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कड़ाके की ठंड के बीच 10युवा पैदल 350किलो मीटर की यात्रा पर अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि के लिए गुरुवार की सुबह रवाना हुए।वे 10दिनो की पद यात्रा के बाद 21जनवरी को शाम में अयोध्या पहुंचेंगे और 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दर्शन पूजन करेंगे।इस जत्थे में राम भक्त मुन्ना कुमार साह के नेतृत्व में सौरभ पटेल,रूपक यादव,पंकज पटेल, यश सर्राफ,सचिन कुमार साह,अमित तिवारी,चंदन वर्णवाल, कृष्ण मोहन साहनी, कृष्णा प्रसाद साह सहित10लोग शामिल हैं। ये सभी युवा राष्ट्रीय बजरंग दल (वीरगंज, परसा)के पदाधिकारी और सदस्य हैं।

आमंत्रण नही मिला,मन में है दर्शन का विश्वास

नेपाल के इन युवाओं को राम मंदिर कमेटी से आमंत्रण नही मिला है।बावजूद,श्रद्धा के साथ मन में इस विश्वास के साथ निकल पड़े हैं कि प्रभु श्री राम जानकी के दर्शन अवश्य होंगे।इस ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

नेतृत्व कर रहे मुन्ना साह ने कहा, मिट जायेंगे सारे कष्ट,राम हमारे साथ

नेपाल के राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष मुन्ना साह ने बताया कि आत्म प्रेरणा से यह कार्यक्रम स्व:स्फूर्त बना।उन्होंने बताया कि हमारे यात्रा का उद्देश्य राम भक्ति और विश्व शांति के साथ भारत नेपाल रिश्ते और त्रेता युगीन सांस्कृतिक धार्मिक संबंध को मजबूत करना है।

रक्सौल के साधु भी जत्थे में हुए शरीक

रक्सौल के एक साधु सेवक शिव नाथ भी इस पद यात्रा में अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।उनका कहना था कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पद यात्रा कर रहे हैं।इन युवाओं के सहारे मैं भी पुण्य भागी बन सकूंगा।

रक्सौल के ग्रामीण रास्ते से भारत प्रवेश

पद यात्रा पर निकले युवा नेपाल के राष्ट्रीय झंडा और जय श्री राम अंकित ध्वज के साथ श्री गहवा माई मंदिर से निकल कर नगर परिक्रमा के बाद वीरगंज ड्राइपोर्ट सड़क मार्ग के रास्ते रक्सौल के सीमावर्ती ग्रामीण रास्ते से आगे बढ़ निकले।इस दौरान जगह जगह ग्रामीणों , हिन्दू वादी संगठनो और गण मान्य ने उनका स्वागत किया।इस यात्रा को ले कर वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने लौरिया,कप्तान गंज, गोरखपुर,बस्ती, होते अयोध्या के लिए अनुमति देते हुए फेसिलेटेट करने का कार्य किया है।बता दे कि इससे पहले जल यात्रा और भार यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुआ था,जिसका रक्सौल में भव्य स्वागत हुआ था।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!