रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज के दो युवाओं ने श्री राम के नाम के झंडे और नेपाल के राष्ट्रीय झंडे को थामे कड़ाके की ठंड में राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए पद यात्रा शुरू की है।
बुधवार की सुबह पुस माह के कड़ाके के ठंड में जय श्री राम के नारे,जय सियाराम के जय जय कार के साथ वीरगंज के वार्ड16इनरवा निवासी सुहेल राज यादव और राकेश यादव ने पद यात्रा शुरू की है।उनके साथियों और शुभ चितको ने उन्हे वीरगंज के शंकराचार्य गेट तक विदा किया।दस दिनों में वे अयोध्या पहुंचेंगे।उन्होंने यात्रा पर निकलते वक्त कहा कि प्रभु श्री राम ने उन्हे अयोध्या आने के लिए प्रेरित किया है,ताकि,वहां नव निर्मित राम मंदिर दर्शन पूजन कर सकें।यह हमारी ऐतिहासिक यात्रा है,जिसके लिए हम कष्ट उठा कर भी यात्रा की ठानी है।प्रभु पार लगाएंगे।उन्होंने बताया कि सिकटा, ब्लथर,नरकटियागंज,गोरखपुर के रास्ते अयोध्या जायेंगे।यात्रा के क्रम में मठ मंदिरो में रात्रि विश्राम करेंगे। जेब खर्च के रूप में बचाए गए खुद के पैसे से ही उनकी यह यात्रा होगी।हम किसी से सहयोग नहीं ले रहे।22वर्षीय सुहेल 12और17वर्षीय राकेश 9में पढ़ते हैं।उनका मानना है कि यह यात्रा विश्व शांति के उद्देश्य से है,जो भारत नेपाल की मैत्री को मजबूत करेगी।
पद यात्रा के दौरान इनका रक्सौल समेत भारतीय इलाके में जगह जगह स्वागत हुआ।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)