Wednesday, September 25

वीरगंज से काठमांडू जा रहा टाटा सुमो मकवानपुर में दुर्घटनाग्रस्त, छत्तीसगढ़ के 12तीर्थ यात्री घायल!

रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज से काठमांडू जा रहे भारतीय तीर्थ यात्री सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।सभी तीर्थ यात्री छत्तीसगढ़ के बताए गए हैं।इसमें बच्चे भी शामिल हैं।

उक्त दुर्घटना नेपाल के मकवानपुर स्थित इन्द्र सरोवर गाउँपालिका वार्ड5के मकैवारी में मंगलवार की सुबह 3.35बजे हुई,जिसमे टाटा सुमो पर सवार 12भारतीय तीर्थ यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक,कुलेखानी मातातीर्थ होते वीरगंज से काठमांडू की ओर जा रहा मधेस प्रदेश 03–001 ज 0283 नम्बर की सुमो अनियंत्रित हो गई और सड़क तल से 20 मिटर नीचे खाई में जा गिरी।दुर्घटना में सुमो में सवार 13लोग घायल हो गए।

घायल होने वालो में सुमो चालक बारा जिला के कलैया नगरपालिका वडा नम्बर–21निवासी अनिलकुमार शाह(25) समेत भारत के जानकी चापा छत्तिसगढ की25 वर्षीया रचना कुमारी सूर्यवंशी, 35वर्षीया गङ्गादेवी सूर्यवंशी, 30वर्षिया मधु सूर्यवंशी, 37वर्षीय इन्द्र सेन, 31वर्षीया रितु सूर्यवंशी,29 वर्षीया सरोजनी देवी, 11वर्षीया प्रतिभा सूर्यवंशी,2 वर्षीया दिव्या सूर्यवंशी,4 वर्षीय प्रतीक सूर्यवंशी, 31 वर्षीय विजयकुमार सूर्यवंशी, 35 वर्षीय अजयकुमार सूर्यवंशी एवं एक 60 वर्षीया महिला घायल हो गई हैं।

मकवानपुर के डीएसपी लक्ष्मी भंडारी ने बताया कि सभी घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए काठमांडू भेज दिया गया है।

वहीं,चालक अनिल को हिरासत में ले कर अग्रतर जांच और कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!