Saturday, September 28

आंध्र प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में रामगढ़वा के त्रिवेणी गांव के 3 मजदूरों की मौत,7 घायल!

रक्सौल।(vor desk)। बिहार के तीन मजदूरों की आंध्र प्रदेश में मौत हो गई,जबकि,सात मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं।उक्त हादसा आंध्र अनंतपुर कादरी में हुआ।मिली जानकारी के मुताबिक,भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गए पूर्वी चंपारण जिला के रामगढ़वा के त्रिवेणी गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई है।वहीं, सात मजदूर जख्मी हो गए है।स्थानीय प्रशासन ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन आंध्रप्रदेश के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी गांव के दस मजदूर आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गए थे।गांव का हीं एक ठेकेदार मजदूरों को अनंतपुर लेकर जा रहा था।सभी मजदूर पिकअप से जा रहे थे।उसी दौरान अनंतपुर के कादरी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिस घटना में तीन मजदूरों की मोत घटनास्थल पर हो गई और सात मजदूर जख्मी हो गए।जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी घायलों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।जिन मजदूरों की मौत हुई है।उनके नाम राजेश यादव,नागेंद्र साह और होरिल यादव बताया जा रहा है।मृत मजदूरों के घर में कोहराम मचा है।मृतकों के शव को लाने का प्रयास किया जा रहा है।गांव में अफरा तफरी का माहौल है।मजदूरी करने गए लोगों के परिजन अपने स्वजन के सामाचार के लिए व्याकुल दिख रहे है।

इधर,हादसे में त्रिवेणी गांव निवासी दरोगा साह,अवध यादव,विकास यादव,सोना लाल पासवान समेत अन्य घायल बताए गए हैं।

जिला के श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि आंध्रप्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में तीन श्रमिकों के मौत की जानकारी मिली है।मृतकों में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव के रहने वाले होरीलाल यादव,राजेश यादव और नागेंद्र साह हैं।इसकी पुष्टि करने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को कहा गया है।आश्रित प्रमाणपत्र निर्गत होते हीं बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत मृत मजदूर के परिजन को दो लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!