Saturday, September 28

गोली कांड के अभियुक्त पूर्व मुखिया पति गिरफ्तार:2022 में शादी समारोह में गोली चलाने में दो गेस्ट हुए थे घायल

रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल पुलिस ने गोली कांड के अभियुक्त पूर्व मुखिया पति रामविनय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में जोकीयारी गांव में एक शादी समारोह में पूर्व मुखिया पर गोली चलाने का आरोप है। शादी समारोह के पार्टी में गोली चलाने के आरोप में थाना में कांड 586/22 दर्ज कराया गया था। इस मामले में रामविनय सिंह व एक और आरोपी नितेश दुबे फरार चल रहे थे।पुलिस उन्हे लगातार खोज रही थी।

गुप्त सूचना मिली थी कि कांड का आरोपी रामविनय सिंह ट्रेन से रक्सौल आ रहा है। जिसके बाद उसे शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर 2022 को रवि कांत सिंह के यहां शादी समारोह था। शादी समारोह में अपने सहयोगी नितेश कुमार के साथ जा कर पिस्टल से गोली चला दी थी। जिसमे गेस्ट दीपक व शुभम को गोली लगी थी। जिनका इलाज स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल में चल रहा था। उसी मामले में आरोपी पूर्व मुखिया रामविनय सिंह को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!