Monday, September 23

भाजपा सांसद डा0 संजय जायसवाल ने गिनाई मोदी सरकार के 9साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

*सांसद ने कहा -‘रक्सौल काठमांडू रेल सेवा शुरू होने से रक्सौल का देश में होगा अलग स्थान,विश्व स्तरीय बनेगा रक्सौल,सुगौली बेतिया स्टेशन

*अमृत योजना से संसदीय क्षेत्र में बनेगा तीन एक्सप्रेस वे,इसमें रक्सौल दिघवाड़ा हल्दिया एक्सप्रेस वे भी

रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार को रक्सौल में मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत मीडिया संवाद आयोजित किया गया ।जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए हरेक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

शहर के श्री सत्य नारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम
“सोशल मीडिया इन्फलुनसर्स मीट” सह “मीडिया संवाद” के रूप में आयोजित था,जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं की बहुतायत दिखी।हालाकि,मीडिया कर्मी गिने चुने ही दिखे ।

इसमें अपने संबोधन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने बदलते भारत की तस्वीर को स्क्रीन डिसप्ले के जरिए प्रस्तुत किया ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहाल’ प्रचंड’ के औपचारिक भारत भ्रमण के क्रम में रक्सौल काठमांडू रेल सेवा को अविलंब चालू करने की आस जगी है।

उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने कभी अपना हिसाब किताब जनता को नही दिया। लेकिन हम और हमारी पार्टी जनता को हिसाब देते हैं।

उन्होंने उपलब्धि पर चर्चा में कहा कि कोरोना काल में 220 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दिया गया। साढ़े तीन करोड़ लोगों को मकान,11 करोड़ लोगों को शौचालय दिया गया। उज्ज्वला योजना के तहत 9करोड़ 60 लाख लोगों को वितरण किया गया।3 करोड़ 80 लाख लोगों को।5लाख लोगो को आयुष्मान भारत कार्ड देकर लाभान्वित किया गया।93000 लोगों को जान औषधि केंद्र दिया गया।पिछड़ा जाती के साथ साथ सवर्ण वर्ग के लोगों की 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया किसानों को 6 हजार रूपया दिया जा रहा है।बंदे भारत ट्रेन चलाया गया।9एयरपोर्ट बना।15 मैट्रो स्टेशन बनाया गया विश्वविद्यालय बिहार को छोड़कर हर जगह बनाया गया।सड़क के लिए एक लाख रुपया मिला।गोरखपुर से सिल्लीगुड़ी तक एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है।सैनिकों के बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए 60 प्रतिशत बजट में निकाला गया।

श्री जायसवाल ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रक्सौल में एयरपोर्ट चालू करने पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ने 250 करोड़ रुपए आवंटित किया है।लेकिन,बिहार सरकार ने121 एकड़ भूमि अभी तक नही दिया गया,जिस वजह से उड़ान सेवा चालू नही हो पा रहा।

रक्सौल में मेन रोड के निर्माण पर उठ रहे अनियमितता के सवालों पर कहा कि ठेकेदार कांग्रेस के नेता गप्पू राय हैं और कांग्रेस की कार्य संस्कृति आप जानते ही हैं। वे जान बुझ कर रक्सौल के लोगों को तंग कर रहे हैं। कार्य में शिथिलता है और अपने ढंग से काम कर रहा है।फिर दो माह का समय ले लिया है।उसको रद्द करने के लिए लिखा गया है। हम इससे संतुष्ट नही हैं। हमने जद यू के मंत्री जी भी अवगत कराया है।उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण की समूची राशि अपने फंड से दी है।

उन्होंने रेल ओवर ब्रिज के निर्माण पर बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि चारा घोटाला के आरोपी द्वारा रक्सौल में रेलवे ढाला पर ओभरब्रिज बनाने के लिए केवल शिलान्यास किया गया और राशि नही दिया गया। 2016 में हमारी सरकार ने दोनो रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए राशि निर्गत किया।लेकिन निर्माण का ठेका इरकॉन को नही मिले इसको लेकर बिहार सरकार ने बहुत अडंगा लगाया।जिस कारण रक्सौल सहित 54 आर ओ बी का निर्माण कार्य अब तक नही ही पाया है।उन्होंने कहा कि पिपरा कोठी से रक्सौल आईसीपी तक रोड और ओवर ब्रिज निर्माण को देख कर कोई भी बता सकता है कि केंद्र सरकार जो कहती है,करके दिखाती है।

उन्होंने कहा कि रक्सौल सहित तीन स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाने का सिफारिस किया गया है।रक्सौल से मुंबई,जम्मू, हैदराबाद,जालंधर,दिल्ली,कोलकता सहित देश के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर जाने के लिए ट्रेन संचालित है।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा,भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे,नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ समेत भाजपा नेता राज कुमार गुप्ता, ई जितेंद्र कुमार,रवि गुप्ता,राकेश कुशवाहा,राज किशोर ठाकुर,गुड्डू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!