Monday, September 23

पीएम प्रचंड के भारत भ्रमण से दोनों देशों के बीच स्थापित मैत्री संबंध होंगे और प्रगाढ़ : अशोक वैध

रक्सौल।(vor desk) ।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल का भारत दौरा होने वाला है, इस दौरे से दोनों देशों के बीच सदियों से स्थापित मैत्री संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होगा। उक्त बातें पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए-नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह बीरगंज नेपाल के प्रमुख उद्योगपति अशोक वैध ने कही। उन्होंने कहा कि नेपाल-भारत के बीच स्थापित मैत्री संबंध का पूरे विश्व में एक अलग ही मिशाल है। ओपन बॉर्डर, हमारी संस्कृति,भाषा, रीति रिवाज, हमारी नदियां, पर्व, धर्म और धार्मिक ग्रन्थ, एवं हमारा खान पान सब एक है। दोनों देश रामायण, गीता, महाभारत का गवाह रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच रोटी-बेटी का प्राचीन संबंध है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि दोनो देश के बीच संयुक्त पर्यटन बोर्ड की स्थापना कर दोनों देश को धार्मिक स्थल से जोड़ने का प्रस्तावित रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट और शिव सर्किट का निर्माण कार्य आगे बढ़े, ताकि दोनों देश के बीच सहज कनेक्टिविटी हेतु रेल, हवाई और सड़क मार्ग सहज हो ताकि दोनों देश के बीच आवागमन सहज तरीका से अधिक से अधिक ही सके। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत में नए संसद भवन का उद्घाटन कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको समावेश कर मजबूत लोकतंत्र का पूरे विश्व को संदेश दिया है। आज के परिवेश में भारत के प्रधानमंत्री पूरे विश्व में लोकप्रिय है। यह भ्रमण अपने देश में गणतंत्र को मजबूत करने का सीखने का अवसर भी है। नेपाल इन दिनों आर्थिक कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है।भारत नेपाल में चाहे भूकंप हो या फिर कोरोना महामारी हो हर संकट में सहयोग के साथ खड़ा रहा है। इस विषम परिस्थितियों में भारत से भरपूर सहयोग की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!