Wednesday, September 25

रक्सौल में राजद का अंबेडकर परिचर्चा आयोजित,विधि मंत्री डॉ0शमीम ने कहा-‘संविधान को बदलने की साजिश करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ ज़बाब मिलेगा!’

रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन हुआ।जिसमे वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बतलाया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम की शुरुवात बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर उन्हें याद करने के साथ हुई।

अंबेडकर परिचर्चा में बिहार के विधि मंत्री सह गन्ना मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा हमारे देश के संविधान का देन है कि आज एक किसान का,  रिक्शा वाले का और मजदूर का बेटा आईएएस और आईपीएस बन रहा है। बाबा साहब ने नारा दिया था,शिक्षित बनो,संगठित बनो और संघर्ष करो।इस मूलमंत्र को हमे अपनाना होगा।
उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप किया कि वो संविधान पर लगातार हमले कर रही है।संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।जिसे सफल नही होने दिया जाएगा।संविधान पर साजिश के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संविधान बचाओ,देश बचाओ का नारा दिया है।अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन इसी की एक कड़ी है ,ताकि, जन जागरूकता लाई जाए।संविधान बचाया जाए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरक्षण खत्म कर रही है।कट ऑफ मार्क्स,प्रोन्नति में आरक्षण बैक लॉग को समाप्त कर चुकी है।यह संविधान से मिली ताकत थी,जिससे पिछड़े,दलित,वंचित से छीन लिया गया है।जिससे राजद परिवार काफी चिंतित है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रखंड के बाद पंचायत स्तर पर होगा,ताकि जन जन में जागरूकता आए।वर्ष 1990 के बाद की जो पीढ़ी है,उसे बतलाया जायेगा की देश के क्रांतिकारियों और पूर्वजों ने कैसे लडाई लड़ी,देश को तोड़ने वाली ताकत से लड़ कर भारतीय संविधान दिया।संविधान को बदलने के साथ अधिकारों को खत्म करने की कैसे भाजपा सरकार साजिश में है।इसमें मोदी सरकार के कारनामों का खुलासा किया जाएगा, कि कैसे कमर तोड़ महंगाई से आम जनता को बेबस बनाया जा रहा है।किस तरह देश को गर्त में ढकेला जा रहा है।उन्होंने कहा कि राजद धर्म निरपेक्ष और समाजिक न्याय की मजबूत ताकत है।संविधान बदलने और खंडित करने वालो को मुंह तोड़ जबाब देगी।

वहीं,पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि आधी रोटी खाइए ,बाल बच्चा को पढ़ाइए,तभी बाबा साहब का सपना सच होगा , हमे अधिकार मिलेगा,देश सुरक्षित होगा,विकसित होगा ।श्री राम ने कहा कि अब एकजुट होने का समय आ गया है ।हम लोग को ज्यादा अंधविश्वास में नहीं पड़ना है। हमारे देश का जो संविधान हैं उसमें सब लोगों को अधिकार मिला है। उस अधिकार को हम लोग को जानना होगा ।वर्ष 2014 से जो सरकार आई है वह सरकार आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। आर एस एस और भाजपा यह साजिश कर रही है। सारे चीजों को निजीकरण करते जा रही है ।एक एक कर संविधान को खंडित किया जा रहा है।जंतर मंतर पर संविधान जलाया जा रहा है।राजद इस पर चुप नही रहने वाली है।

महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि हमारे देश के जो संविधान है आज उसी संविधान के चलते वार्ड सदस्य लेकर एमपी ,एमएलए ,मंत्री, मुख्यमंत्री तक देश का कोई आम आदमी चुनाव लड़ कर बन सकते हैं ।यह हमारे संविधान का खूबसूरती है और हमको संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर ने सारे समुदाय को उसमें हक दिए हैं ।

संबोधन करने वाले रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, जिला राजद के उपाध्यक्ष मंजू साह, राजद प्रवक्ता रवि मस्करा, राजद प्रदेश के पदाधिकारी राजू सिंह, प्रेम यादव ,मुखिया राजू महतो, ज मुखिया लख देव यादव ,जिला परिषद सदस्य कमरुद्दीन ,युवा नेता राजेश शाह, चंद्रशेखर शाह,सुभाष यादव,दिनेश राम,उमेश प्रसाद, वीर बहादुर यादव, कन्हैया महतो, जवाहिर महतो, पंचायत समिति सदस्य साधु राम ,सुरेश साह, लालबाबू प्रसाद, मुमताज खान, रियाज अहमद ,कुणाल राय ,संजय यादव आदि शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सौव रंजन यादव ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!