Monday, September 30

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा रक्सौल नगर कमिटी की बैठक!

रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी की रक्सौल नगर कमेटी के द्वारा गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कन्हैया सर्राफ ने की।बैठक में जिला महामंत्री अशोक पांडे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी शनिवार को लौरिया स्थित साहू जैन उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 10: बजे दिन में आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम जनों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि नगर के सभी कार्यकर्ता गण, बूथ अध्यक्ष गण, रक्सौल नगर से सुबह 6.15 बजे दिन शनिवार को स्थान मेन रोड मस्जिद के सामने इलाहाबाद बैंक के पासउपस्थित हों। यही से सभी गाड़ी एक साथ खुलेगी।

वहीं,नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा सीमा क्षेत्र के लिए सौगात की तरह है।सीमा क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए शुभ साबित होगा।

बैठक में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के आईटी सेल प्रभारी राज कुमार गुप्ता, नगर के महामंत्री रवि गुप्ता ,कमलेश कुमार,नगर उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ,मंटू गुप्ता, देशबंधु गुप्ता ,प्रेम गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद चीनी राम ,सुरेश चौहान, जितेंद्र शर्मा, हृदय नारायण साह ,दीपू श्रीवास्तव ,रामबाबू प्रसाद गुप्ता ,तारकेश्वर शर्मा, नवीन गिरी, अंकित जयसवाल, भोला प्रसाद, गोलू गुप्ता ,कैलाश प्रसाद, समेत नगर के कार्यकर्ता गण शामिल रहे।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!