Monday, September 30

राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस व पूर्व राजा त्रिभुवन साह की जयंती और महारानी कोमल शाह का जन्मोत्सव मना 


रक्सौल।( Vor desk )।नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस विभिन्न कार्यक्रमो के बीच धूम धाम से मनाया गया।वहीं,वीरगंज में राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस के साथ ही पूर्व महारानी कोमल राज्य लक्ष्मी शाह का 73 वां जन्मोत्सव तथा पूर्व नरेश त्रिभुवन वीर विक्रम शाह देव की जयंती मनाई गई।

रविवार को वीरगंज के महावीर मन्दिर प्रांगण में एक समारोह के बीच देश भक्त राज्य भक्त समूह के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें  एकीकृत नेपाल  के संस्थापक पूर्व राजा पृथ्वी नारायण साह ,पूर्व राजा त्रिभुवन शाह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया।

वहीं केक काट कर पूर्व महारानी कोमल शाह का जन्म दिवस मनाया गया और उनके दुर्घायु होने की प्रार्थना की गई।


मौके पर  केंद्रीय उपाध्यक्ष राज किशोर चौबे,सतीश श्रीवास्तव,पशुपति विक्रम शाह,समाजिक कार्यकर्ता उषा साह,हीरा बहादुर चंद, शंभू चौरसिया,विश्वनाथ साह,राम नारायण साह,विरेंद्र थापा,मोतिरहमान मियां समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!