Monday, September 30

नेपाली संस्कृति और विकास क्षेत्र में नेपाल -भारत सहकार्य विषयक गोष्ठी आयोजित

रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज में नेपाल एकता मंच द्वारा नेपाली संस्कृति और विकास क्षेत्र में नेपाल -भारत सहकार्य विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसमे सीमा क्षेत्र के बुद्धिजीवी और गण मान्य शामिल हुए।गोष्ठी में दोनो देशों के रिश्ते और संस्कृति बचाने के साथ ही भौगोलिक,व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों पर चर्चा परिचर्चा हुई।
अभियान के राष्ट्रिय अध्यक्ष विनय यादव के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापक देवेंद्र मिश्र,सीमा जागरण मंच के बिहार प्रांत संयोजक महेश अग्रवाल समेत सुरेन्द्र नाथ तिवारी,डॉ अजय यादव , सचितानंद सिंह, भीजिट मधेश के संयोजक ओमप्रकाश सर्राफ आदि ने संबोधन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि भारत और नेपाल की आत्मा एक है। नेपाल के विकास में  पड़ोसी और मित्र राष्ट्र भारत द्वारा  किए गए सहयोग योगदान का कदर किया जाना चाहिए।
नेपाली संस्कृति के  प्रवृद्धन और विकास में भारत नेपाल का सहयोग उदाहरणीय रहा है,जिसे और मजबूत बनाने के लिए सनातन धर्म संस्कृति  का संरक्षण जरूरी हैं। सीमा जागरण मंच के प्रांत संयोजक महेश अग्रवाल ने कहा कि भूकंप आपदा में   हर स्तर पर और कोरोना काल में वेक्सिन समेत अन्य के समय भारत ने सहयोग करके बता दिया कि नेपाल के लिए दुनिया में इससे बड़ा कोई हमदर्द नही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम तिवारी ने किया। संचालन अभियान विधार्थी परिषद के संयोजक विवेक कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!