Sunday, September 22

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के तहत कुष्ठ आश्रम में बंटे फल व पंखा

रक्सौल।(vor desk )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा समस्त देश में संकल्पित “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई द्वारा सुंदरपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में 150 मरीजों के बीच गर्मी से निवारण हेतु हाथ वाले पंखे एवं फल का वितरण किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं स्थानीय विधायक अजय सिंह के विशेष अपील एवं पहल पर यहाँ शुरू हुआ यह कार्यक्रम एक हफ्ता तक चलेगा। जिसमें कई सेवा कार्य किए जाने हैं।इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का मिलना देश के लिए वरदान है। उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।आज देश सामरिक रूप से अत्यंत मजबूत है और सभी नागरिक चंहुओर आत्मविश्वास से राष्ट्रवाद को आत्मसात कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के नगर अध्यक्ष भैरो गुप्ता,युवा नेता कमलेश कुमार, अरुण गुप्ता,कृष्णा प्रशाद,धीरज पटेल,दिनेश आर्य,रोहित दास,शिवजी शाह पूर्व मुखिया,बिटू कुमार,सकिल अहमद,बिरजू कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!