Monday, September 30

बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा ने बजट को सराहा, कहा देश बनेगा सशक्त !

रक्सौल।(vor desk) रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और भाजपा के जिलाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने 2022-2023 के केंद्रीय बजट को विकास एवं देश को सशक्त बनाने में तेज गति प्रदान करने वाला बजट बताया। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो 2022-23 का बजट देश के समक्ष रखा है। इस बजट से भारत का चौतरफा विकास संभव हो पाएगा। इस वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, व्यापार, घरेलू उद्योग, लघु उद्योग, नई कंपनियां एवं स्टार्टअप इंडिया श्रम एवं रोजगार रेलवे आदि का तेजी से विकास हो पाएगा। बजट पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट में निर्मला सीतारमण ने 39,44,909 लाख रुपया बैंक का प्रस्ताव रखा है। यह राशि 2021-22 के संशोधित अनुमान से 4.6% अधिक है। श्री सिंह ने कहा कि 2022-23 में सरकार ने 11.1% वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। कोविड-19 के समय के बाद यह बजट एबीआर या राष्ट्रीय लघु बजट के लोन पर निर्भर नहीं है। इस बजट से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम के लिए ओपन प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इस बजट से रक्सौल, नरकटियागंज, मोतिहारी, बगहा व मुजफ्फरपुर के रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाया जाएगा। इस बजट से आने वाले समय में भारत सशक्त और मजबूत बनेगा। इसकी जानकारी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष एवं नरकटिया विधानसभा के विधानसभा प्रभारी प्रो. मनीष दुबे ने दी। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक रवि कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, राजकुमार गुप्ता, संजीव सागर, सुभाष सिंह, कन्हैया सर्राफ, रवि कुमार, अशोक पांडे, कमलेश कुमार, देवी लाल पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!