Monday, September 30

नगर परिषद चुनाव:चुनाव चिन्ह मिलते ही रक्सौल में जोर पकड़ने लगा ‘प्रचार युद्ध’!

रक्सौल।( vor desk )।आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले रक्सौल नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।जिसके बाद चुनाव मैदान में ‘ प्रचार युध्द’ शुरू हो गया है।सोशल मीडिया पर चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार तेज हो गया है।क्षेत्र में चुनावी रंगत दिखने लगी है।

इस चुनाव में पहली बार सीधे तौर पर मुख्य पार्षद यानी सभापति और उप मुख्य पार्षद यानी उप सभापति का चुनाव होना है।

जिसके लिए रक्सौल में मुख्य पार्षद के लिए कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।इसमे आरती कुमारी ( पति-मनीष कुमार)-कप और प्लेट,उषा देवी( पति-राम निवास भारती )-मोटरसाइकिल ,ऋषिका मस्करा( पति-रवि कुमार मस्करा )-नल,गुड्डी देवी( पति-अजय कुमार )-ताला और चाभी, चंदा देवी( पति-सुरेश कुमार)-टम टम, ज्योति राज गुप्ता( पति-राज कुमार गुप्ता )-प्रेशर कुकर,धुरपति देवी( पति-मनेजर राय )-सिलाई की मशीन,पूर्णिमा भारती( पति-चन्द्र शेखर भारती )-कबूतर,पूनम गिरी(पति-विजय कुमार गिरी )-चरखा,बबिता सिंह(पति -रणजीत सिंह )-चारपाई, रानी कुमारी( पति-कृष्णा कुमार आर्या )-टाइप राइटर,राजी श्रीवास्तव(पति-अभिमन्यु श्रीवास्तव )-मछली,रेणु गुप्ता( पति-सुरेश कुमार )-वैन,शबनम आरा(पति-नुरुल्लाह खान )-मेज, सुरभी कुमारी(पति-कुंदन कुमार )-टेबुल लैम्प,सुनीता देवी( पति-अशोक कुमार)-रेल कस इंजन छाप चुनाव चिन्ह से मैदान में हैं।

इसी तरह ,उप मुख्य पार्षद पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।इसमे अनुराधा देवी(पति -राम लखन कुमार ) गेहूं की बाली,अरुणिमा जायसवाल(पति-अरविंद जायसवाल ) पीपल का पता,गुलजहाँ खातून ( पति-मोहम्मद जसीम कुरैशी) -घड़ा,पुष्पा देवी( पति-राकेश कुमार कुशवाहा )-चश्मा,पूनम देवी( पति-सन्तोष कुमार )-कुल्हाड़ी,मिथलेश नन्दिनी( पति:रामाशंकर प्रसाद)-टेबुल फैन,मीना देवी( विशाल कुमार)-तितली, रीता देवी( पति-कन्हैया सर्राफ )-पानी का जहाज,रुखसाना प्रवीण( पति-शमसुदीन आलम )-आम,रेखा देवी( पति-मनोज कुमार श्रीवास्तव )-स्कूटर छाप से मैदान में हैं।

चुनाव चिन्ह(सिंबल ) मिलते ही प्रत्याशियों के जन सम्पर्क तेज हो गया है।पम्पलेट,मेनिफेस्टो आदि वितरण के बीच चुनावी माहौल रोचक बनता दिख रहा है।

इस बाबत निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी आरती कुमारी का का कहना है कि सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया गया है।उल्लंघन पर करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!