Monday, September 30

रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चलाया ‘हर प्रतिष्ठान तिरंगा’ का दो दिवसीय अभियान!

रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा भारत के अमृत महोत्सव वर्ष पर’ हर घर तिरंगा ‘ के तर्ज पर ‘हर प्रतिष्ठान तिरंगा’ अभियान चलाया गया।

13 और 14 अगस्त के दो दिवसीय अभियान में रक्सौल बाजार के 500 से ऊपर व्यापारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा का वितरण किया गया।साथ ही चेम्बर का स्टिकर भी लगाया गया।

चेम्बर के सचिव राज कुमार गुप्ता ने बताया कि देशव्यापी इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापारियों को जागरूक व उत्साहित किया गया ।साथ ही इसे सफल बनाने पर जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने हर प्रतिष्ठान तिरंगा अभियान को खूब समर्थन दिया।

अभियान में चेम्बर के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ,महा सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव राज कुमार गुप्ता,समेत गणेश धनोठिया, दिनेश प्रसाद,द्वारका सर्राफ,रजनीश प्रियदर्शी,नेजामुदिन सदस्य गण आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!