Saturday, September 21

सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फूटे पटाखे, मना जश्न!

रक्सौल।(vor desk )। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर खुशी मनाई।पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर हर्ष मनाते हुए पीएम मोदी,भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के पक्ष में नारे लगाए गए।


इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चंपारण के लिए गर्व की बात है।डॉ0 जायसवाल एक कार्यकर्ता से आगे बढ़ते हुए इस स्थान को प्राप्त किया है । डॉ0 जायसवाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उसका ही फल मिला है ।डॉ0 सिन्हा ने आशा व्यक्त किया है कि डॉ0 जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी का चहुमुखी विकास होगा। केंद्रीय नेतृत्व बधाई का पात्र है।जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने उन्हें बनाये जाने पर आम कार्यकर्ता सम्मानित हुआ है। भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने एक कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर दिखा दिया है कि दल में कर्म का बहुत बड़ा महत्व है। इधर,भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,भाजयूमो जिला अध्यक्ष मनीष दूबे ,भाजपा नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत समेत भाजपा नेता अशोक पांडे,प्रदीप सर्राफ ,मनोज शर्मा,उदय कुमार सिंह, रवि गुप्ता ,ई0 प्रवीर रंजन, प्रभात वर्णवाल, राम शर्मा, संतोष कुमार,कन्हैया सर्राफ,विजय कुशवाहा ,मदन पटेल ,राजकिशोर सिंह,राम शर्मा,आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है। स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!