Monday, September 30

रक्सौल के हरैया ओपी क्षेत्र में जली हुई लड़की का शव मिलने से हड़कम्प, अटकलों का बाजार गर्म!

रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के हरैया ओपी क्षेत्र में एक लोहमर्षक घटना सामने आई है।एक लड़की(18-20 वर्ष ) को निर्ममता से जला हुआ शव दिखा है,जिससे हड़कम्प मचा हुआ है।हालाकि, शव पूरी तरह जला नही है।इसको ले कर चर्चा और अटकलो के बाजार गर्म है।

यह स्पष्ट नही हो सका है कि इसी स्थल पर ही लड़की को मारा गया है,या कही अन्य घटना कर यहां शव फेंका गया है।स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि लड़की के शरीर मे आग लगे हुए और दौड़ते देखा व घटनास्थल से धुंवा उठते देखा गया।हालांकि, कोई भी खुल कर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है।

यह शव हरैया ओपी क्षेत्र के एकडरेवा अंतर्गत आइसीपी बाईपास रोड से लगे भारत पेट्रोल पंप के पास बँसवारी में देखा गया।यह स्पष्ट नही है कि मामला क्या है।रेप हुआ है,या दहेज अथवा प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है,इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।लेकिन,इस लड़की की मौत व शव को देख सभी दहल जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शव मिलने की सूचना पर भीड़ इक्कठी हो गई,लेकिन,पुलिस टीम काफी देर निष्क्रिय बनी रही।हरैया ओपी प्रभारी विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।पुलिस जांच में जुटी है।

इस तरह की घटना नई नही है।इससे पहले आइसीपी बाईपास रोड में पॉवर ग्रीड के पास एक खंडहर में महिला का शव बरामद हुआ था।लेकिन,उस मामले का खुलासा नही हो सका।उसे इंसाफ नही मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!