Monday, September 30

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जीत पर जश्न,रक्सौल में उड़े गुलाल,बंटी मिठाई,दी गई बधाई!

रक्सौल।( vor desk )।भाजपा जिला संगठन कार्यालय रक्सौल मे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के जीत के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाने के साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएँ दी।
मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल ने कहा कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति पद की गौरव शाली भूमिका को निभाने की जिम्मेंवारी द्रौपदी मुर्मू को मिली है,यह गौरव का क्षण है।देश के लिए गर्व की बात है।क्योंकि,इतिहास में पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं।उनका राष्ट्रपति चुना जाना एकता और समता का अद्भुत उदाहरण है।उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है,जिसके बूते पद पर रहते हुए अवश्य ही देश सेवा का नया इतिहास रचेंगी।गरीबों, दलितों व वंचितों के लिए बेहतर होगा।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राज किशोर राय उर्फ भगत जी,जिला महामंत्री अशोक पांडे,मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव सागर,नगर महामंत्री रवि गुप्ता,कमलेश कुमार,अवधेश सहनी, मदन पटेल, विजय कुशवाहा, राजेश कुमार, राकेश कुशवाहा, ओम ठाकुर, किशोरी पटेल, इंद्रासन पटेल,जिउत कुमार, हरि नारायण गिरी समेत अन्य
उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!