Tuesday, October 1

समाजसेवी हरि किशोर प्रसाद कुशवाहा के निधन पर शोक

रक्सौल।(vor desk )।शहर के कोइरिया टोला – सभ्यता नगर निवासी युवा समाजसेवी सुनील कुशवाहा के पिता समाजसेवी हरि किशोर प्रसाद कुशवाहा (46 बर्ष)का निधन मंगलवार को हृदयगति रुकने के कारण नेशनल मेडिकल कालेज बीरगंज में हो गई । इनके निधन की सूचना मिलते ही रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । समाजसेवी, प्रबुद्धजन व बिभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ ने शोक ब्यक्त किया है। शोक ब्यक्त करने वालो में पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा,भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, समाजिक संस्था सम्भावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद ,नटराज के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद ,
प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा,भाजपा नेता ई जितेंद्र कुमार,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय,पूर्व कांग्रेस बिधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव , पूर्व राजद प्रत्याशी सुरेश यादव , जदयू के प्रदेश सचिव कपिलदेव प्रसाद,अदापुर प्रखण्ड प्रमुख पति सरोज यादव,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम,फकरुदीन आलम ,पूर्व नगर पार्षद शबनम आरा ,वार्ड पार्षद पति सुरेश प्रसाद चौहान, नप सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा,नगर पार्षद प्रेमचन्द्र कुशवाहा,रामगढ़वा प्रमुख पति श्रीकांत दुबे,आदापुर प्रमुख सरोज यादव ,बसपा नेता चन्द्र किशोर पाल ,कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!