Wednesday, October 2

रक्सौल :नशेड़ी दूल्हे से दुल्हन ने किया शादी से इंकार,वर पक्ष बैरंग लौटा!

रक्सौल।(vor desk )। शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक आवासीय होटल में होने वाले शादी समारोह में बुधवार रात उस वक्त हंगामा खड़ा हुआ। जब दुल्हन ने मड़वा में दूल्हा को नशेड़ी पा कर शादी से इंकार कर दिया।यह वाक्या रिंग सिरोमनी के दौरान अचानक दूल्हा का अंगूठी पतला होने को लेकर विवाद करने पर हुआ। दुल्हन ने दूल्हे को नशे में बकवास कर झगड़े पर उतारु होने पर साफ साफ शब्दों में खुद शादी से इंकार करते मड़वा से उठ गयी।

दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दूल्हा पक्ष ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया व तोड़फोड़ कर दुल्हन को खोजने लगे। स्थिति को देखते इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रण में किया।

इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने की। दूल्हा दुल्हन को स्थानीय थाना लाया गया। थाने में पुलिस के समक्ष दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दोनों पक्ष को शांतिपूर्वक अपने अपने घर लौटा दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!