रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सांगठनिक जिला इकाई व नगर इकाई रक्सौल द्वारा सँयुक्त रूप से प्रभात फेरी आयोजित किया गया।इससे पहले शहर के कोइरिया टोला के त्रिलोकी नाथ मंदिर क्षेत्र में अवस्थित पार्टी कार्यालय में संगठन जिला रक्सौल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडा का झंडातोलन किया गया। इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर प्रभातफेरी निकाल भारत माता की जय, वंदे मातरम् व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
इसके बाद विधायक श्री सिन्हा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्थापना दिवस पर लाइव सम्बोधन सुना और उन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।जिन्होंने अपने जीवन को त्याग, तपस्या, बलिदान दे कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया।इस दौरान भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राज कुमार गुप्ता,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार,भाजपा संगठन जिला रक्सौल इकाई जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सह रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य प्रमोद शंकर सिंह, जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, संगठन जिला महामंत्री अशोक पांडेय, गणेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपा राज, उपाध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष बिपिन मिश्रा,नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ,उपाध्यक्ष रवी गुप्ता, नगर महामंत्री कमलेश कुमार, भाजपा नेता मोती बैठा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समसुद्दीन आलम, समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।