Thursday, October 3

रामगढ़वा के फुलवरिया में मिट्टी धंसने से हुए हादसे में एक लड़की की मौत,9 बच्चियां दबने से हुई बेहोश,4 की स्थिति गम्भीर!

रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधकपरिया पंचायत के फुलवरिया गांव गुरुवार को मिट्टी धंसने से 10 बच्चियां दबा गईं।जिसमे एक लड़की गुलाइची कुमारी की तत्काल दब कर मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दबी बच्चियों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 9 लड़कियां बेहोशी की हालत में मिलीं। सभी घायलों को बेतिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।हादसा तब हुआ जब ये लड़कियां मिट्टी निकालने के लिए सुरंग जैसे गड्ढे में घुसी थीं।इसी दौरान मिट्टी की ऊपरी परत लड़कियों के ऊपर भरभराकर गिर पड़ी।

वाक्या तब घटित हुआ फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 1 की कुछ लड़कियां गुरुवार को सिकरहना नदी के किनारे मिट्टी काटने गई हुई थीं। मृत लड़की की पहचान फुलवरिया गांव निवासी हरिलाल पंडित की पुत्री गुलाइची कुमारी के रूप में हुई है।उसकी दो महीने बाद 17 मई को शादी होने वाली थी।


हादसे के तुरंत बाद ही लोग जख्मी लड़कियों के लेकर रामगढ़वा सीएचसी पहुंचे।
इसमे प्रीति कुमारी, बिंदु कुमारी,पूजा कुमारी, कविता कुमारी,भूटी कुमारी,रौशनी कुमारी, बेबी खातून ,आरती आदि शमिल थी।इसमे गम्भीर घायल पूजा,बेबी,प्रीति व भूटी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।बुधवार के दिन भी इन्हीं लड़कियों ने हादसे वाली जगह से मिट्टी निकाली थी।गड्ढा इतना गहरा हो गया था कि दूसरे दिन मिट्टी खोद रहीं लड़कियों पर पूरा मिट्टी का ढेर गिर पड़ा। किनारे खड़ी दूसरी लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया। तुरंत ही गांव वालों ने मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। एक एक पल लड़कियों पर भारी पड़ रहा था।मिट्टी के नीचे दम घुटने से 9 लड़कियां बेहोश हो चुकीं थीं।जबकि एक लड़की की मौत हो चुकी थी।गांव वालों ने बताया कि गुलाइची की दो महीने बाद ही शादी होने वाली थी।
बता दें कि 10 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार है। सभी लड़कियां घरों की सफाई व पुताई के लिए मिट्टी लेने के लिए सिकरहना नदी के किनारे मिट्टी लेने गईं हुई थीं
कई दिनों से उसी जगह पर मिट्टी निकाली जा रही थी
गड्ढा इतना गहरा हो गया था कि वहां सुरंग बन गया था। किसी ने इस ओर ध्यान दिया नहीं और हादसा हो गया।इस ह्रदय विदारक घटना के बाद गांव में मातम है, चीख पुकार मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!