Thursday, October 3

अपराधियों ने लहना वसूल लौट रहे रक्सौल के रेडीमेड व्यवसायी विवेक वर्णवाल को गोली मारी,स्थिति नाजुक!


रक्सौल।(vor desk )।शहर के नागा रोड निवासी रेडीमेड व्यवसायी को अज्ञात अपराधियो के समूह ने रविवार को गोली मार दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, घायल व्यवसायी ओम प्रकाश वर्णवाल का पुत्र विवेक वर्णवाल(42 ) बताया गया है।जिसे डंकन अस्पताल ने रेफर कर दिया है।इसके बाद गम्भीर स्थिति में शहर के लक्ष्मी पुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।श्री वर्णवाल का शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित ताला चौक पर रेडीमेड दुकान है।

बताया गया है कि वे लहना वसूलने गए थे।इसी बीच घात लगा कर बैठे अपराधियो ने लूट पाट के दौरान गोली मार दी।हालांकि, कितनी राशि लूटी गई है,इसका खुलासा नही हो सका है।
घटना दरपा थाना क्षेत्र के लोहडिया गांव के समिप पसाह नदी के पास घटित हुई।विवेक बाइक से थे। गोली लगने से घायल विवेक को गम्हरिया चौक पर निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।उसके तुरन्त बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।दरपा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक,जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!