Thursday, October 3

नेपाल में बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने से अलर्ट,सीमा क्षेत्र में भी खलबली


वीरगंज में मुर्गियां नष्ट,प्रशासन एलर्ट मोड़ में
 रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने के बाद हड़कम्प है।होली के पहले इस संक्रमण फैलने की वजह से नॉन भेज खाने वाले चिंतित दिख रहे है। वहीं,काठ मांडू,चितवन,मकवानपुर ,मोरंग समेत विभिन्न जिलों के बाद अब पर्सा जिला के वीरगंज में बर्ड फ्लू संक्रमण फैलने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बताते हैं कि वीरगंज महा नगर पालिका वार्ड 15 भेड़ियाही स्थित एक मुर्गी फॉर्म में ब्रॉयलर मुर्गा में बर्ड  फ्लू संक्रमण मिला है।

बर्ड फ्लू  संक्रमण के कारण  फॉर्म में 1 हजार 900 मुर्गा के मृत पाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।ऊक्त फॉर्म स्थानीय सगीर अंसारी का बताया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,फॉर्म में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद शेष बचे जीवित मुर्गा व चूजे को प्रशासन ने शुक्रवार को नष्ट कर दिया है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया कि बर्ड फ्लू संक्रमण की सूचना के बाद अलर्ट जारी करते हुए अन्य फॉर्म में जांच व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिला पशु कोरेन्टाईन कार्यालय (पर्सा  )के डॉक्टर हरेराम यादव के नेतृत्व में विशेषग्यो की टीम ने ऊक्त मुर्गा फॉर्म से 30 मुर्गा,2 हजार पीस अंडा ,300 किलो दाना अंडा का खाली कैरेट 3 हजार पीस,व मृत 1 हजार 900 पीस बॉयलर मुर्गा को नष्ट किया गया है।


नेपाल के विभिन्न जिलों में संक्रमण फैला:बता दे कि भारत के बिहार सीमावर्ती क्षेत्र चितवन व मोरगं समेत पर्यटक नगरी पोखरा व राजधानी काठमांडू के पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू का पता चलने के बाद इसे खत्म करने के लिए सीलिंग का काम  पहले ही शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में मुर्गियां मारी जा रही हैं।

नेपाल सरकार ने काठमांडू और चितवन को बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र घोषित भी कर दिया है। सरकार के प्रवक्ता संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने कहा  है कि सरकार ने काठमांडू की गोकर्णेश्वर नगर पालिका -3 और चितवन राप्ती-6 को बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र घोषित करके नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। बीते दिनों कैबिनेट की बैठक के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने गोकर्णेश्वर और राप्ती के साथ ही पर्यटक नगरी पोखरा के कुछ हिस्से में बर्ड फ्लू के मामले आए हैं। इन जगहों के आसपास 100 मीटर तक के क्षेत्र में पक्षी विलुप्त होने की तिथि से 42 दिनों की अवधि के लिए बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र घोषित करके रोग को नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।


भारतीय क्षेत्र में हड़कंप
बर्ड फ्लू के कारण मुर्गियों के नेपाल में हो रहे मौत से सीमा पार भारतीय क्षेत्रों में भी हड़कम्प मच गया है। नेपाल के चितवन कृषि फार्म में दो हजार बॉयलरों में सात सौ मुर्गियों की मौत के बाद नमूने एकत्र करके उनका परीक्षण किया गया। नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद शेष मुर्गियों को नष्ट करने के लिए तकनिकी टीम को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!