Friday, October 4

नेपाल:प्रदेश दो का नाम “मधेश प्रदेश” तथा जनकपुरधाम बना राजधानी

जनकपुरधाम/वीरगंज।(vor desk )।बिहार से लगे नेपाल के प्रदेश दो की स्थायी राजधानी जनकपुरधाम तथा राज्य के नाम-‘ मधेश प्रदेश’ पर सोमवार को विधिवत मुहर लग गयी। जनकपुरधाम के स्थायी राजधानी के लिए प्रदेश सभा में हुयी वोटिंग में 99सदस्यों ने भाग लिया। पक्ष में 78मत मिले। इसी तरह प्रदेश के नामकरण के लिए हुए मतदान में 80 सदस्यों ने मधेश प्रदेश के पक्ष में वोटिंग किए। इस प्रकार चार सालो से स्थायी राजधानी तथा प्रदेश का नामकरण के लिए जारी नूरा कुश्ती पर विराम लग लगा।

वोटिंग के वाद दोनो परिणाम की घोषणा प्रदेश दो के सभापति राम सरोज राय ने कीं। इस घोषणा के बाद एक ओर जनकपुरधाम में खुशियाली छा गयी। जनकपुरधाम का तापमान ठंढ के कारण कम हो गया था। इस घोषणा के वाद अचानक राजनीति तापमान बढ गया। लोग आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। लोग एक दूसरे को अवीर लगा कर खुशी जाहिर किया।

इधर,कही खुशी कहीं गम की कहानी दिखी।वीरगंज को राजधानी नही बनाये जाने पर आक्रोश दिखा।विरोध प्रदर्शन हुए।सीएम लाल बाबू राउत के खिलाफ नारे लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!