Saturday, October 5

सर्वसम्मति से रक्सौल मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं तबस्सुम आरा!


रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया गणों ने मिसाल कायम किया व सर्वसम्मति से मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न कर लिया।बुधवार को रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया गण ने मुखिया संघ के चुनाव हेतु ग्राम पँचायत राज धनगढ़वा की मुखिया तबस्सुम आरा के आवास पर पुरान्द्र मुखिया श्री राय नट की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत राज धनगढ़वा कौड़िहार की मुखिया तबस्सुम आरा (पति- नायाब आलम) को अध्यक्ष व रूबी कुमारी गुप्ता को सचिव व उपाध्यक्ष राजू महतो ,कोषाध्यक्ष श्रीमती शैला देवी, प्रवक्ता हरनाही मुखिया जफीर आलम और संरक्षण समिति के रूप राम नारायण राय, मुखिया कबीर आलम व श्री रायनट को चुन लिया गया ।इस अवसर पर रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों की उपस्थिति रही। जिनमे ग्राम पंचायत राज भेलाही की सुमन पटेल ,पुरान्द्र मुखिया श्री राय नट, लौकरिया मुखिया अशोक कुमार सिंह, परसौना मुखिया फरहत आर, पलनवा जगधर की मुखिया प्रभा देवी ,लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा की मुखिया शैला देवी,सिसवा मुखिया रामनारायण राय, जोकीयारी के मुखिया राजु महतो, हरनाही मुखिया जफीर अहमद ,पनटोका पँचायत के मुखिया सुमन चौरसिया, नुनियाडीह की मुखिया रूबी कुमारी गुप्ता,हरदिया मुखिया कबीर आलम और धनगढ़वा कौड़िहार के मुखिया पति नायाब आलम उपस्थित रहे। सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों ने एक सुर में प्रखंड के विकास को गति देने का निर्णय लिया तो वही कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने रक्सौल वासियों की ओर से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न करने के लिए प्रखण्ड के सभी 13 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखियागण की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!