रक्सौल।(vor desk) ।शहर के पत्रकार नवीन कुमार सिंह के पिता रामाशंकर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर स्थानीय नेताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए एक खुशमिज़ाज एवं शालीन व्यक्तित्व का धनी बताते हुए व्यक्तिगत क्षति बताया। प्रो. चन्द्रमा सिंह, प्रो. किरण बाला, पूर्व नगर पार्षद सुरेश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष प्रो. मनीष दूबे, राकेश कुशवाहा, पिंटू गिरि एवं प्रो. राजकिशोर सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर रक्सौल अनुमण्डल के पत्रकारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।